---विज्ञापन---

प्रदेश angle-right

पत्नी को वीडियो कॉल कर प्रेमिका के साथ बनाता था अवैध संबंध, फिर हुआ खौफनाक हत्याकांड

Ghaziabad Crime News: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक व्यक्ति की उसकी पत्नी और बेटी ने मिलकर हत्या कर दी। पुलिस ने जांच के बाद मृतक की पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ के दौरान ऐसी कहानी सामने निकल कर आई कि पुलिस भी शर्मसार हो […]

---विज्ञापन---

Ghaziabad Crime News: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक व्यक्ति की उसकी पत्नी और बेटी ने मिलकर हत्या कर दी। पुलिस ने जांच के बाद मृतक की पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ के दौरान ऐसी कहानी सामने निकल कर आई कि पुलिस भी शर्मसार हो गई। पुलिस फिलहाल मामले की और छानबीन कर रही है। महिला अपने पति की हरकतों से परेशान थी। उसका पति अपने प्रेमिका के साथ अवैध संबंध बनाते समय उसे वीडियो कॉल करके दिखाता था।

पुलिस को सड़क किनारे कार में मिली थी लाश

जानकारी के मुताबिक मधुवन बापूधाम थाना क्षेत्र में पुलिस गश्त कर रही थी। तभी रविवार तड़के पुलिस को सड़क किनारे एक कार खड़ी मिली। कार में झांककर देखा तो उसमें एक खून से लथपथ व्यक्ति था। पुलिस ने गाड़ी के दरवाजा खोलकर जांचा तो वह मृत था। सिपाहियों ने थाना पुलिस को मामले की जानकारी दी। पड़ताल के बाद शव की शिनाख्त संजय नगर, सेक्टर-23 एम-ब्लॉक निवासी अमित वर्मा (40 वर्ष) के रूप में हुई।

---विज्ञापन---

शक होने पर पत्नी से की पूछताछ तो सच आई बाहर

पुलिस ने मामले में छानबीन शुरू की। पत्नी को पूछताछ के लिए बुलाया। बातचीत के दौरान पुलिस को शक हुआ। जब सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने सारा सच पुलिस को बता दिया। महिला ने बताया कि उसके पति का किसी महिला के साथ प्रेम प्रसंग था। घर में आए दिन इसको लेकर विवाद होता था। इतना ही नहीं महिला का आरोप है कि उसका पति जब अपनी प्रेमी के साथ अवैध संबंध बनाता था तो उसे वीडियो कॉल करके दिखाता था।

रात में ही खून से सने कपड़े और फर्श साफ किया

महिला ने बताया कि शनिवार रात को भी इसी बात को लेकर घर में क्लेश हुआ था। रोज-रोज के झगड़े और पति की हरकतों से परेशान होकर महिला ने भारी वस्तु से उसके सिर पर प्रहार कर दिया। इससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद महिला ने शव को गाड़ी में रखकर सुनसान इलाके में छोड़ दिया। हत्या के सबूत मिटाने के लिए खून से सने कपड़े भी रात में धोकर सुखा दिए थे। घर में पड़े खून को भी रात में ही साफ कर दिया। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है।

---विज्ञापन---
First published on: Sep 04, 2022 06:10 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola