Ghaziabad: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के गाजियाबाद (Ghaziabad) से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक पति-पत्नी ने किराए पर फ्लैट लेकर देह व्यापार का धंधा शुरू कर दिया। सूचना पर पुलिस ने फ्लैट में छापा मारा तो उनकी आंखें फटी की फटी रह गईं। पुलिस ने मौके से कई लोगों को आपत्तिजनक स्थिति में गिरफ्तार किया है। मौके से पकड़े गए युवक-युवतियां अलग-अलग थाना क्षेत्रों के रहने वाले हैं।
अलीगढ़ का रहने वाला है सरगनाह
गाजियाबाद पुलिस के मुताबिक यूपी के अलीगढ़ जिले के रहने वाले सारिक ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर गाजियाबाद के शालीमार गार्डन क्षेत्र में एक फ्लैट किराए पर लिया। पूछताछ में सामने आया है कि दोनों ने यह फ्लैट खुद रहने के लिए लिया था, लेकिन इसे देह व्यापार का अड्डा बना लिया। सामने आया है कि फ्लैट में लड़के और लड़कियां आते थे। जब यह मामला काफी समय तक चला तो पड़ोसियों को शक होने लगा। पुलिस को मामले की जानकारी दी।
छापा मारा तो आपत्तिजनक स्थिति में मिले लड़के-लड़कियां
सूचना पर पहुंची इलाका पुलिस ने फ्लैट में छापा मारा तो यहां से कई लड़के और लड़कियों को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी प्रदीप त्रिपाठी ने बताया कि पुलिस ने यहां से शाहरुख निवासी अलीगढ़, गगन अरोड़ा निवासी रामनगर, अरशद निवासी अलीगढ़, सारिक निवासी शालीमार गार्डन, अंकित निवासी शालीमार गार्डन और तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया है। सारिक देह व्यापार के धंधे का सरगना बताया जा रहा है। पुलिस ने जब मामले की छानबीन की तो उनके भी होष उड़ गए।
लड़के और लड़कियों दोनों से कमीशन लेते थे
पुलिस क्षेत्राधिकारी स्वतंत्र सिंह ने बताया कि पूछताछ में सामने आया है, आरोपी लड़कियों की कमाई में से 200 से 500 रुपये तक कमीशन लिया करते थे। व्यक्तिगत फोन करके और सोशल मीडिया के माध्यम से लड़कों को इसके बारे में बताते थे। वहीं लड़कों से भी 500 से 800 रुपये तक अपना कमीशन लेते थे। लड़कियों और ग्राहकों को किसी भी प्रकार की दिक्कत न होने का आश्वासन देते थे। लेकिन कुछ दिनों से देर रात तक फ्लैट में लड़के और लड़कियों के आने-जाने की बढ़ती संख्या को देखते हुए आसपास रहने वाले लोगों को शक हो गया।
संबंधित खबरें
अदाणी लॉजिस्टिक्स और CMA CGM की साझेदारी, गुजरात में चलेंगे इलेक्ट्रिक ट्रक
1 hr agoअंकिता भंडारी केस: धामी सरकार की संवेदनशीलता और सख्त कार्रवाई
2 hrs agoअंकिता भंडारी केस: धामी सरकार की पैरवी, दोषियों को उम्रकैद
3 hrs ago'3 महीने में कराएं चुनाव', यूपी पंचायत इलेक्शन पर हाईकोर्ट ने दिया आदेश
5 hrs agoसीएम योगी बोले- ग्रामीण अर्थव्यवस्था की निर्माता बन रही यूपी की नारी
6 hrs agoसुप्रीम कोर्ट पहुंचा जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट बैन का मामला, याचिका दाखिल
6 hrs agoइश्क, धोखा और मर्डर…, सौरभ हत्याकांड को साहिल-मुस्कान ने कैसे दिया अंजाम?
6 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 15 अक्टूबर को गुल रहेगी बिजली, चेक करें अपना एरिया
6 hrs agoनीले ड्रम वाली मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, सौरभ मर्डर केस में फैसला
8 hrs ago90 हजार सैलरी और BMW कार, पूर्व पुलिस ऑफिसर लाइफस्टाइल पर कोर्ट की नजर
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines