---विज्ञापन---

प्रदेश angle-right

Ghaziabad News: रिक्शेवाले को पत्नी और बेटी के किसी और से मिलने का था शक, फावड़े से कर दी दोनों की हत्या

Ghaziabad News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के दिल्ली से सटे गाजियाबाद (Ghaziabad) में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां के एक 37 वर्षीय महिला और उसकी 14 साल की बेटी का शव घर में मिला था। घटना के बाद यह खबर इलाके में आग की तरह फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों […]

---विज्ञापन---

Ghaziabad News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के दिल्ली से सटे गाजियाबाद (Ghaziabad) में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां के एक 37 वर्षीय महिला और उसकी 14 साल की बेटी का शव घर में मिला था। घटना के बाद यह खबर इलाके में आग की तरह फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि दोनों की हत्या की गई है। शक की सुई महिला के पति पर आ टिकी। जब पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके पूछताछ की तो उनके भी होश उड़ गए।

पत्नी का कमरे में तो बेटी का छत पर मिला शव

जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को गाजियाबाद के सिहानी गांव के सिद्दीकी नगर में एक घर में महिला का शव पड़ा था। जबकि घर की तीसरी मंजिल पर उसकी बेटी की लाश पड़ी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों की शिनाख्त रेखा (37) और उसकी बेटी ताशू (14) के रूप में की। आसपास के लोगों से जानकारी पर पता चला कि पति संजय ने वारदात को अंजाम दिया है, लेकिन वह अभी फरार है। वहीं महिला का बेटा कुनाल मौके पर नहीं था। पुलिस ने तलाश शुरू की।

---विज्ञापन---

बस अड्डे के पास से पति गिरफ्तार

सूचना के आधार पर पुलिस ने सिहानी गांव के पुराने बस अड्डे के पास से संजय को हिरासत में लिया। पुलिस की पूछताछ में संजय ने बताया कि उसने ही अपनी पत्नी और बेटी की हत्या की है। उसे इस काम जरा भी पछतावा नहीं है। उसने पुलिस को बताया कि रेखा के साथ उसकी करीब 20 साल पहले हुई थी। कहा कि 4-5 साल से उसकी पत्नी का किसी और के साथ संबंध हो गया था। पता चलने पर संजय ने कई बार उससे मना किया, लेकिन वह नहीं मानी। उसने कहा कि बेटी ताशू भी उसका साथ देती थी। मां के साथ वो भी जाने लगी थी।

कई बार पत्नी का किया था पीछा

संजय ने बताया कि पहले तो उसे शक था, लेकिन उसने कई बार अपनी पत्नी का पीछा भी किया। सामने आया कि वह नोएडा समेत कई जगहों पर जाकर किसी से मिलती थी। उसने बताया कि शुक्रवार को पत्नी घर में ही थी। इसी बात को लेकर दोनों झगड़ा भी हुआ था। वहीं पुलिस ने बताया कि पहले तो उसने पत्नी के सिर पर फावड़े से वार किया। बाद में तकिए से उसका मुंह दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद घर की तीसरी मंजिल पर सो रही बेटी की भी हत्या कर दी।

---विज्ञापन---

रेखा के मायके वालों ने दर्ज कराया मुकदमा

वहीं सूचना पर रेखा के मायके वाले भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने संजय के खिलाफ हत्या की तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। रेखा के मायके वालों का आरोप है कि दोनों की हत्या में संजय के बेटे कुनाल का भी हाथ है। हालांकि वह मौके पर नहीं मिला था। जानकारी में आया है कि वह उस दौरान किसी को लेकर अस्पताल गया था। वहीं तहरीर में कुनाल का जिक्र होने पर पुलिस उसकी भूमिका की भी जांच में जुट गई है।

First published on: Oct 03, 2022 03:48 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola