Ghaziabad News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) दिल्ली से सटे गाजियाबाद (Ghaziabad) में शुक्रवार को दिन दहाड़े हुई डकैती (Ghaziabad Dacoity) के मामले में पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने चार लोगों गिरफ्तार किया है। पूछताछ में बदमाशों से कई खुलासे हुए हैं। हालांकि मामले में अभी पूरी जानकारी नहीं मिल पाई है। बदमाशों से पूछताछ जारी है। वहीं आईजी मेरठ प्रवीण कुमार ने भी पीड़ित कारोबारी के घर पहुंच कर मुलाकात की।
अपने ऑफिस गए थे पिता और बेटा
बता दें कि गाजियाबाद की नेहरू नगर कॉलोनी में एक व्यापारी के घर शुक्रवार दोपहर पांच बदमाशों ने डकैती की वारदात को अंजाम दिया था। कारोबारी रमन सरीन की गाजियाबाद में एक फैक्ट्री है। फैक्ट्री फिलहाल किराए पर दे रखी है, लेकिन उसी फैक्ट्री परिसर में रमन ने अपना एक ऑफिस बना रखा है। प्रतिदिन रमन और उनका बेटा ऑफिस में बैठते हैं। शुक्रवार को भी दोनों अपने ऑफिस गए थे।
चैकबुक देने के बहाने घर में घुसे
घर पर रमन की पत्नी और बेटी अकेली थी। तभी पांच लोग उनके घर पर पहुंचे। जानकारी के मुताबिक डोरबैल बजने के बाद रमन की पत्नी ने दरवाजा खोला तो बदमाशों ने चैकबुक देने की बात कही। इसके बाद चार बदमाश घर में अंदर घुस गए। उन्होंने रमन की पत्नी और बेटी को बंधक बना लिया। दोनों के मुंह पर टेप चिपका दिया और हाथ पैर बांध दिए। इसके बाद बदमाशों ने घर की तलाशी लेना शुरू कर दिया।
विरोध पर पिस्तौल की बट से मारा
रमन सरीन की पत्नी ने बताया कि जब उन्होंने विरोध किया तो बदमाशों ने पिस्तौल की बट से उन पर प्रहार कर दिया। वह घायल हो गईं। इसके बाद बदमाश उनके घर से 15 लाख रुपये के जेवरात और करीब पांच लाख रुपये नगद (पुलिस के अनुसार) लूट कर भाग गए। काफी देर बाद मां-बेटी ने खुद को बंधन मुक्त किया। जानकारी होने पर रमन सरीन और उनका बेटा घर पहुंचे। पुलिस को मामले की जानकारी दी गई।
SSP ने बदमाशों को पकड़ने के लिए बनाईं टीमें
सूचना पर एसएसपी गाजियाबाद मुनिराज जी समेत कई बड़े अधिकारी और फोर्स मौके पर पहुंचा। एसएसपी ने मामले की छानबीन और बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए तत्काल एसपी सिटी के नेतृत्व में एक टीम बनाई। अब पुलिस ने इसी मामले में चार आरोपियों को उठाया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। सामने आया है कि चार बदमाशों ने घर में घुसकर वारदात को अंजाम दिया, वहीं एक बदमाश घर के बाहर खड़ा होकर निरगानी में लगा था। आईजी रेंज मेरठ प्रवीण कुमार ने भी घटनास्थल का मुआयना करने के लिए पहुंचे। उन्होंने जिले के पुलिस अधिकारियों को जल्द से आवश्यक निर्देश दिए हैं।
संबंधित खबरें
'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
4 hrs agoगुरुग्राम के दफ्तरों में 50% वर्क फ्रॉम होम, 15 दिनों तक कंस्ट्रक्शन पर रोक
5 hrs agoदिल्ली पुलिस हेडक्वार्टर बना प्रदर्शन स्थल, क्यों प्रोटेस्ट कर रहे पुलिस?
6 hrs agoNCP विलय की चर्चा क्यों, अमित शाह से अजित गुट के नेताओं को क्या मिली नसीहत?
7 hrs agoJNU के प्रोफेसर अकोइजम को दिल्ली HC से राहत, बर्खास्तगी के आदेश पर लगी रोक
7 hrs agoअग्निवीरों को UP में बिना एग्जाम मिलेगी सरकारी नौकरी; CM योगी ने किया ऐलान
8 hrs agoबेटा झाड़-फूंक करने वाला ओझा ना बने, इसलिए पिता ने ली 10 साल के मासूम की जान
8 hrs ago'भारत से बेहद प्यार है...', इमरान खान ने अपने माफीनामे में क्या-क्या कहा?
9 hrs agoदिल्ली-NCR में 'बहुत खराब' हवा के कारण GRAP II लागू, जानें क्या पाबंदियां?
10 hrs agoडिजिटल वॉलेट ऐप में फंसे 15 लाख यूजर्स, 1200 करोड़ के घोटाले का पर्दाफाश
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines