Ghaziabad News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के गाजियाबाद (Ghaziabad) जिले से एक गंभीर और अजीबोगरीब हादसा सामने आया है। यहां दीवार पर लगी एलईडी टीवी (LED TV) में इतना शक्तिशाली विस्फोट हुआ कि मकान का एक हिस्सा गिर गया। वहीं विस्फोट के बाद निकले छर्रों से एक किशोर की मौत हो गई। जबकि किशोर की मां, एक अन्य किशोर समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि कॉलोनी वासियों में हड़कंप मच गया।
TV के निकले छर्रे किशोर के शरीर में लगे
घटना गाजियाबाद के हर्ष बिहार-2 कॉलोनी की है। इलाका पुलिस ने बताया कि 16 वर्षीय ओमेंद्र कुमार की चेहरे, छाती और गर्दन पर छर्रे लगने से मौत हो गई। उसके दोस्त करण (16) को भी इसी तरह की चोटें आई हैं। ओमेंद्र की मां ओमवती (50) भी गंभीर है। दोनों को दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
खाना खाते समय टीवी देख रहे थे दोनों दोस्त
जानकारी के मुताबिक घटना दोपहर करीब 2 बजे की है। ओमेंद्र और उसका दोस्त करण घर में लंच करते हुए टीवी देख रहे थे। ओमवती भी उन दोनों के पास बैठी कुछ घरेलू काम कर रही थी। जबकि उसकी बहू मोनिका भूतल पर सो रही थी। फिल्म देखते-देखते अचानक एलईडी टीवी में विस्फोट हो गया। टीला मोड़ थाने के एसएचओ भुवनेश्वर कुमार ने बताया कि विस्फोट का शक्तिशाली था कि दीवार का एक हिस्सा मोनिका पर गिर गया।
पहले लगा सिलेंडर फटा है
घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। उन्होंने पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने चारों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से डॉक्टरों ने ओमेंद्र को मृत घोषित कर दिया। वहीं करण और ओमवती की गंभीर हालत को देखते हुए दोनों को दिल्ली के जीटीबी अस्पताल रेफर कर दिया। मोनिका को हादसे में मामूली चोटें आई हैं। वहीं पड़ोसियों ने बताया कि धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि उन्हें लगा कहीं गैस सिलेंडर फटा है।
संबंधित खबरें
'कौन रील बना रहा, कौन पत्रकार', महिला रिपोर्टर से बदसलूकी पर SC में सरकार
1 hr agoदिल्ली के किन इलाकों में 16 अक्टूबर को गुल रहेगी बिजली? अभी करें चेक
2 hrs agoआरा में रिटायर्ड कस्टम अधिकारी की हत्या, जमीन विवाद का आरोप
2 hrs agoपाकिस्तानी ड्रोन ने ड्रग्स की जगह गिराए बम, आतंकी हमले की साजिश नाकाम
3 hrs agoपिटठू बैग से निकले 36 लाख की चांदी के जेवर, गया जंक्शन पर अफसर रह गए दंग
4 hrs agoदिल्ली-नोएडा समेत NCR में बिगड़ा मौसम, दिन में छाया अंधेरा; IMD का अलर्ट
5 hrs agoनारीशक्ति के सशक्तिकरण से उज्ज्वल होगा भविष्य: CM योगी आदित्यनाथ
5 hrs agoतिहाड़ में कैसे बीती आशुतोष और सौरभ की पहली रात, अलग-अलग बैरक में क्यों?
5 hrs agoमां मुस्कान को मौत की सजा, मासूम 'राधा' का क्या होगा? कहां जाएगी बच्ची
6 hrs agoतेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि… पंजाब-चंडीगढ़ में IMD का ऑरेंज अलर्ट जारी
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines