Ghaziabad News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के गाजियाबाद (Ghaziabad) जिले से मेरठ जिले तक मार्च निकालने की योजना बना रहे डासना मंदिर (Dasna Mandir) के मुख्य पुजारी यति नरसिंहानंद (Yati Narsinghanand) को गुरुवार को जिला प्रशासन और पुलिस ने नजरबंद (House Arrest) कर दिया। बताया गया है कि नरसिंहानंद अपने 20 अनुयायियों के साथ हिंदुओं में धर्म के प्रति जागरूकता जगाने के लिए मार्च करने वाले थे।
अभी पढ़ें – खड़गे ने की चुनावी अभियान की शुरुआत, कहा- जीत के बाद युवाओं पर रहेगा फोकस
डासना मंदिर पर तैनात हुआ भारी फोर्स
प्रशासन और पुलिस की ओर से बताया कि यति नरसिंहानंद को अगले तीन दिनों के लिए नजरबंद किया गया। साथ ही डासना मंदिर के आसपास भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया। वहीं पुजारी की ओर से बताया गया है कि एसपी (ग्रामीण) इराज राजा और उप-विभागीय मजिस्ट्रेट विनय कुमार गुरुवार सुबह डासना मंदिर पहुंचे। इसके बाद उन्होंने मुझसे अपना मार्च रद करने को कहा है।
बिना नोटिस के प्रशासन ने की है कार्रवाईः पुजारी
पुजारी ने बताया कि मैंने यह समझाने की कोशिश की कि मार्च एक नेक काम के लिए था, लेकिन उन्होंने मंदिर के बाहर पुलिस बल तैनात कर दिया और बिना कोई कानूनी नोटिस दिए मुझे तीन दिनों के लिए हाउस अरेस्ट कर लिया। उन्होंने पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों के प्रति नाराजगी जताई है।
अभी पढ़ें – ‘शिवलिंग’ की कार्बन डेटिंग पर फैसला आज! वाराणसी कोर्ट पर टिकीं सब की निगाहें
जिले में लागू है धारा 144ः एसपी
वहीं एसपी ग्रामीण ने बताया कि चूंकि जिले में धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू है, इसलिए किसी को भी समूह (मार्च) में चलने की अनुमति नहीं है। साथ ही उन्होंने कहा कि पुजारी ने इस मार्च के लिए प्रशासन से भी कोई अनुमति नहीं ली थी। लिहाजा हमने उन्हें उनके घर में ही तीन दिन के लिए हिरासत में रखा है।
पहले भी नजरबंद हुए थे नरसिंहानंद
आपको बता दें कि इसी साल जून में भी यति नरसिंहानंद को उनके घर में नजरबंद कर दिया गया था। उस वक्त उन्होंने कहा था कि वह दिल्ली में जामा मस्जिद का दौरा करेंगे। साथ ही वहां मौलवियों के साथ कई मुद्दों पर चर्चा भी करेंगे। इसके बाद अब फिर से नरसिंहानंद चर्चाओं में हैं।
अभी पढ़ें – प्रदेश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़े
संबंधित खबरें
यूपी में 15 IAS अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को नई जिम्मेदारी
48 mins agoहरदीप पुरी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए भरा नामांकन, कांग्रेस ने किया विरोध
1 hr agoसीएम मान फिर धुरी से लड़ेंगे चुनाव, AAP ने जारी की 40 उम्मीदवारों की लिस्ट
1 hr agoछठ घाट सजेंगे मधुबनी पेंटिंग से, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
1 hr agoछठ घाटों पर सुरक्षा, हर जगह होंगे नोडल अधिकारी तैनात
1 hr agoमुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शालीमार बाग में विकास कार्यों का किया उद्घाटन
2 hrs agoपिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
3 hrs agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
3 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 1 नवंबर को कटेगी बिजली? देखें शेड्यूल
3 hrs agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines