Ghaziabad News: डासना के मुख्य पुजारी यति नरसिंहानंद तीन दिन के लिए House Arrest, बना रहे थे बड़ी योजना
Edited By Naresh Chaudhary

Edited By Naresh Chaudhary

Ghaziabad News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के गाजियाबाद (Ghaziabad) जिले से मेरठ जिले तक मार्च निकालने की योजना बना रहे डासना मंदिर (Dasna Mandir) के मुख्य पुजारी यति नरसिंहानंद (Yati Narsinghanand) को गुरुवार को जिला प्रशासन और पुलिस ने नजरबंद (House Arrest) कर दिया। बताया गया है कि नरसिंहानंद अपने 20 अनुयायियों के साथ हिंदुओं में धर्म के प्रति जागरूकता जगाने के लिए मार्च करने वाले थे।
प्रशासन और पुलिस की ओर से बताया कि यति नरसिंहानंद को अगले तीन दिनों के लिए नजरबंद किया गया। साथ ही डासना मंदिर के आसपास भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया। वहीं पुजारी की ओर से बताया गया है कि एसपी (ग्रामीण) इराज राजा और उप-विभागीय मजिस्ट्रेट विनय कुमार गुरुवार सुबह डासना मंदिर पहुंचे। इसके बाद उन्होंने मुझसे अपना मार्च रद करने को कहा है।
पुजारी ने बताया कि मैंने यह समझाने की कोशिश की कि मार्च एक नेक काम के लिए था, लेकिन उन्होंने मंदिर के बाहर पुलिस बल तैनात कर दिया और बिना कोई कानूनी नोटिस दिए मुझे तीन दिनों के लिए हाउस अरेस्ट कर लिया। उन्होंने पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों के प्रति नाराजगी जताई है।
वहीं एसपी ग्रामीण ने बताया कि चूंकि जिले में धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू है, इसलिए किसी को भी समूह (मार्च) में चलने की अनुमति नहीं है। साथ ही उन्होंने कहा कि पुजारी ने इस मार्च के लिए प्रशासन से भी कोई अनुमति नहीं ली थी। लिहाजा हमने उन्हें उनके घर में ही तीन दिन के लिए हिरासत में रखा है।
आपको बता दें कि इसी साल जून में भी यति नरसिंहानंद को उनके घर में नजरबंद कर दिया गया था। उस वक्त उन्होंने कहा था कि वह दिल्ली में जामा मस्जिद का दौरा करेंगे। साथ ही वहां मौलवियों के साथ कई मुद्दों पर चर्चा भी करेंगे। इसके बाद अब फिर से नरसिंहानंद चर्चाओं में हैं।
अभी पढ़ें – प्रदेश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़े
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: