Ghaziabad News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के गाजियाबाद (Ghaziabad) जिले में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां नेशनल हाईवे-9 (National Highway-9) को जोड़ने वाले विजय नगर लिंक रोड पर नशे की हालत में एक तेज रफ्तार एंबुलेंस चालक ने महिला समेत तीन लोगों को रौंद डाला। हादसे में तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस चालक को गिरफ्तार कर लिया है। मरने वालों की पहचान राज कुमारी (54) निवासी ग्रेटर नोएडा, ऋषि पाल सिंह (32) और मनमोहन कुमार (33) निवासी गाजियाबाद के रूप में हुई है। हादसा शहर के दिल्ली पब्लिक स्कूल क्रॉसिंग क्षेत्र के पास हुआ।
अपने बेटे और नाती के साथ बाइक पर जा रही थी महिला
हादसे में जान गंवाने वाली महिला राज कुमारी ग्रेटर नोएडा के पटवारी गांव में रहती थी। वह अपने बेटे और चार साल के नाती के साथ बाइक पर जा रही थी। जबकि ऋषि पाल और मनमोहन निवासी बिहारीपुरा (गाजियाबाद) अपने दोस्त गौरव पाल के साथ खड़े होकर सवारी वाहन का इंतजार कर रहे थे। ऋषि पाल के चचेरे भाई दीपक कुमार ने बताया कि मेरा भाई और उसके दो दोस्त सड़क के किनारे खड़े थे। तभी एक तेज रफ्तार एंबुलेंस ने बाइक को टक्कर मार दी। बाइक पूरी तरह से एंबुलेंस के नीचे आ गई और महिला की मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे के बाद मदद के लिए पहुंचे थे दोनों दोस्त
महिला का बेटा और नाती गंभीर रूप से घायल हो गए। दीपक ने बताया कि जब उसका भाई और उसका दोस्त घायलों की मदद करने के लिए पहुंचे तो एंबुलेंस चालक ने फिर से गाड़ी दौड़ा दिया। दोनों को भी कुचल दिया। वहीं हादसे में बाल-बाल बचे गौरव ने पुलिस को बताया कि बाइक को टक्कर मारने के बाद एंबुलेंस चालक ने ऋषि पाल और मनमोहन कुचल दिया। हादसे बाद मौके पर इकट्ठा हुए लोगों ने एंबुलेंस को पकड़ कर पुलिस के हवाले किया। ऋषिपाल और मनमोहन को गंभीर हालत में अस्पताल लेकर जाने लगे, लेकिन दोनों की वहीं मौत हो गई।
नशे में धुत्त था एंबुलेंस का चालक, गिरफ्तार
तहरीर के आधार पर विजय नगर थाना पुलिस ने एंबुलेंस चालक विनीत देशवाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि विनीत देशवाल बिजनौर जिले का रहने वाली है। यहां पर एक निजी एंबुलेंस चलाता है। हादसे के वक्त वह नशे में था। गनीमत थी कि उस वक्त एंबुलेंस में कोई भी मरीज नहीं था। एसपी सिटी-1 निपुण अग्रवाल ने बताया कि चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। एंबुलेंस को भी कब्जे में लिया गया है। हादसे में मृतक महिला के बेटे और नाती का नोएडा के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है।
संबंधित खबरें
अग्निवीरों के लिए खुशखबरी! यूपी में बिना एग्जाम मिलेगी सरकारी नौकरी
11 mins agoबेटा झाड़-फूंक करने वाला ओझा ना बने, इसलिए पिता ने ली 10 साल के मासूम की जान
14 mins ago'भारत से बेहद प्यार है...', इमरान खान ने अपने माफीनामे में क्या-क्या कहा?
1 hr agoदिल्ली-NCR में 'बहुत खराब' हवा के कारण GRAP II लागू, जानें क्या पाबंदियां?
2 hrs agoडिजिटल वॉलेट ऐप में फंसे 15 लाख यूजर्स, 1200 करोड़ के घोटाले का पर्दाफाश
2 hrs agoपिता ने फोन फेंका तो कुकर के ढक्कन से पीट-पीटकर मार डाला; चाकू भी घोंपा
2 hrs ago'कुछ दिन में... ', पंजाब चुनाव में BJP से गठबंधन पर बादल ने नहीं खोले पत्ते
2 hrs agoभोपाल में एक परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध मौत
2 hrs agoइंदौर में RSS की बैठक शुरू, 400 प्रतिनिधि होंगे शामिल
3 hrs agoछत्तीसगढ़ का खैरा बना देश का पहला पूर्ण सौर गांव
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines