मोदीनगर: मोदीनगर में बोरे में शव मिलने की रहस्यमयी गुत्थी गाजियाबाद पुलिस ने सुलझा ली है। मामला अवैध संबंध (Illicit Relationship) का निकला है। दरअसल, मृतक की पत्नी अपने प्रेमी संग शारीरिक संबंध बना रही थी। इस दौरान अचानक वह घर पर पहुंच गया। इसके बाद उसे रास्ते से हटाने के लिए पत्नी ने अपने प्रेमी संग मिलकर उसकी पहले गला घोंटकर हत्या कर दी। फिर प्रेमी उसका शव साइकिल पर लादकर जंगल में फेंक आया।

विज्ञापन

शव के गले में निशान
जानकारी के मुताबिक 22 अगस्त को गाजियाबाद के मोदी नगर में पुलिस को एक संदिग्ध बोरा पड़ा होने की सूचना मिली। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। बोरे को खोला गया तो उसमें शव था। शव के गले में निशान पाए गए। छानबीन में शव की पहचान वाल्मिकी कॉलोनी के पास रहने वाले सुनील के रूप में हुई। गहन पूछताछ में उसकी पत्नी दीपा टूट गई।

विज्ञापन

फेंकने से पहले लाश को पॉलिथीन में पैक किया

पूछताछ में पता चला कि दीपा का रवि के साथ प्रेम प्रंसग है। दरअसल, सुनील ने दीपा और रवि को शारीरिक संबंध बनाते देख लिया था। इसके बाद उनका आपस में झगड़ा हुआ। फिर कुछ दिन रवि ने दीपा के घर आना कम कर दिया। एक दिन मौका पाकर दोनों ने मिलकर सुनील की हत्या कर दी। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास करीब 200 सीसीटीवी फुटेज खंगाले। फुटेज जांच में दिखा कि रवि साइकिल पर शव बारे में रखकर जंगल की तरफ जा रहा है। फेंकने से पहले लाश को पॉलिथीन में पैक किया गया था।

विज्ञापन
लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ