गाजियाबादः उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के सरकारी आवासीय स्कूल में उस वक्त हड़कंप मच गया। जब रात का खाना खाने के बाद एक साथ 28-29 छात्राओं की तबीयत खराब हो गई। हालांकि रिपोर्ट्स में बीमार छात्राओं को लेकर अलग-अलग आंकड़े हैं। स्कूल प्रबंधन ने सभी छात्राओं को मुरादनगर सीएचसी पर भर्ती कराया, जहां हालत ज्यादा खराब होने पर 15 से 17 छात्राओं को संयुक्त जिला चिकित्सालय के लिए रैफर किया गया है। सूचना मिलते ही जिलाधिकारी समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए। मामले की छानबीन की।
कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में हैं 105 छात्राएं
घटना बुधवार की है। दिल्ली से सटे गाजियाबाद में मुरादनगर स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय है। यहां कुल 105 छात्राएं पढ़ती हैं। बुधवार को स्कूल के आवासीय परिसर में 64 छात्राएं मौजूद थीं। जानकारी के मुताबिक रात को सभी ने रात का खाना खाया। खाना खाने के बाद एक साथ कई छात्राओं की तबीयत अचानक बिगड़ गई। सभी को उल्टी और दस्त के साथ पेट में भयंकर दर्द होने की शिकायत थी। छात्राओं की हालत को देख स्कूल प्रबंधन में हड़कंप मच गया। स्कूल के स्टाफ और कर्मचारियों ने सभी को मुरादनगर सीएचसी पर भर्ती कराया।
रात में ही जिलाधिकारी पहुंचे अस्पताल
मामले की जानकारी संबंधिक अधिकारियों समेत जिलाधिकारी को दी गई। वहीं मुरादनगर सीएचसी में भर्ती छात्राओं में से कई छात्राओं की हालत ज्यादा खराब हो गई। सीएचसी के डॉक्टरों ने इन गंभीर छात्राओं को संजय नगर स्थित संयुक्त जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। वहीं जिलाधिकारी गाजियाबाद आरके सिंह भी सीधे अस्पताल पहुंच गए। छात्राओं से स्वास्थ्य संबंधी जानकारी ली। इसके बाद कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय पहुंचे। स्कूल के शिक्षकों और कर्मचारियों से मामले की जानकारी ली।
सुबह का खाना देने की आशंका, रसोई से लिए नमूने
अस्पताल में भर्ती छात्राओं ने बताया कि रात के खाने में उड़द की दाल, चावल और आलू की सब्जी खाई थी। छात्राओं का कहना था कि खाने का स्वाद सही नहीं थी। वहीं डॉक्टरों को आशंका है कि सुबह का खाना छात्राओं को दिया होगा, जिसके कारण फूड प्वाइजनिंग हो गई। सीएमओ डॉक्टर भरतोष शंकधार ने बताया कि छात्रावास की रसोई से खाने के नमूने लिए गए हैं। जांच कराई जा रही है। वहीं बीएसए विवोद चंद्र मिश्र ने बताया कि अधिकतर छात्राओं ने पेट दर्द की शिकायत की थी। अब उनके स्वास्थ्य में सुधार है।
संबंधित खबरें
HC के निर्देश के बावजूद BMC ने दोबारा शेयर नहीं किया दीया मिर्जा का VIDEO
4 hrs ago'प्रदूषण रोकने के लिए नियम लागू करें', बॉम्बे HC ने BMC को फटकारा
4 hrs ago2 करोड़ मुआवजा और सरकारी नौकरी... झोटा के अंतिम संस्कार पर बनी सहमति
5 hrs agoक्या दिवाली से पहले बद से बदतर होगी दिल्ली-NCR की हवा? GRAP-3 की आशंका
6 hrs agoपश्चिम बंगाल में दो जगहों पर छापेमारी में 2.42 करोड़ रुपये बरामद
7 hrs agoअखिलेश यादव के खिलाफ मुकदमा दायर, हादसे में मुआवजा नहीं देने का आरोप
7 hrs agoशरद पवार को आया PM मोदी का फोन, क्या पाला बदलेंगी सुप्रिया सुले?
8 hrs agoस्कूल में बेहोश होकर गिरने से छात्रा की मौत, कार्डियक अरेस्ट बना कारण
9 hrs agoबिहार में सड़क हादसे के घायलों को मिलेगा मुफ्त इलाज
10 hrs agoबिहार में 2030 तक विकास लक्ष्य पाने की तैयारी तेज
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines