Ghaziabad Crime News: दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। बर्थडे पार्टी के नाम से बुलाकर तीन युवकों ने एक लड़की के साथ गैंगरेप कर दिया। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट भी की गई। युवती के शरीर पर चोट के निशान हैं। युवती के परिवार वालों ने तीन आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस उनकी तलाश में जुट गई है।
पार्टी से किसी दूसरी जगह ले गए उसे
घटना गाजियाबाद के मोदीनगर की बताई जा रही है। यहां रहने वाली एक लड़की का कहना है कि उसके दोस्त ने अपने बर्थडे के बहाने उसे बुलाया था। कुछ देर बाद एक युवक और एक युवती उसे तिबड़ा इलाके में लेकर गए। आरोप है कि यहां उसे बंधक बना लिया। तीन लड़कों ने उसके साथ गैंगरेप किया। विरोध करने पर आरोपितों ने उसके साथ मारपीट भी की। फिर सभी आरोपित उसे छोड़ कर चले गए।
घर पहुंच कर परिवार वालों को दी जानकारी
युवती जैसे-तैसे अपने घर पर पहुंची। जहां परिवार वालों को घटना की जानकारी दी। बेटी के साथ हुई घटना की जानकारी पर परिवार वालों के होश उड़ गए। वे तत्काल उसे लेकर थाना मोदी नगर पहुंचे। युवती की तहरीर पर पुलिस ने अर्जुन, शेखर और कुशन नाम के तीन लड़कों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। वहीं घटना के बाद पीड़िता काफी डरी हुई है। महिला पुलिस और पुलिस काउंसलर उसकी काउंसलिंग कर रहे हैं। जानकारी के मुताबिक आरोपितों ने उसके साथ मारपीट भी की। युवती के शरीर पर चोटों के निशान हैं। पुलिस ने युवती का मेडिकल कराया है।
संबंधित खबरें
बिहार के वैशाली नाव हादसे में चांदनी ने बचाई दो बच्चों की जान
7 mins agoदिल्ली में खंडित मूर्तियों के लिए बनेंगे 250 कियोस्क
11 mins agoफर्जी FMGE सर्टिफिकेट से इंटर्नशिप, राजस्थान में चार और गिरफ्तार
18 mins agoअंकिता भंडारी हत्याकांड में तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने दी जानकारी
25 mins agoलोकनायक अस्पताल में CT स्कैन और 3 MRI मशीनें शुरू, जांच मुफ्त
38 mins ago'कौन रील बना रहा, कौन पत्रकार', महिला रिपोर्टर से बदसलूकी पर SC में सरकार
2 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 16 अक्टूबर को गुल रहेगी बिजली? अभी करें चेक
3 hrs agoआरा में रिटायर्ड कस्टम अधिकारी की हत्या, जमीन विवाद का आरोप
3 hrs agoपाकिस्तानी ड्रोन ने ड्रग्स की जगह गिराए बम, आतंकी हमले की साजिश नाकाम
4 hrs agoपिटठू बैग से निकले 36 लाख की चांदी के जेवर, गया जंक्शन पर अफसर रह गए दंग
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines