नए साल पर उत्तर प्रदेश को सबसे लंबा एक्सप्रेस वे मिलने जा रहा है. गंगा एक्सप्रेस वे का उद्घाटन जनवरी के मिड में हो सकता है. ये एक्सप्रेस वे मेरठ से प्रयागराज तक फैला है और इसकी लंबाई 595 Km है. एक्सप्रेस वे से मात्र 6 घंटों में आप मेरठ से प्रयागराज की दूरी तय कर पाएंगे. माना जा रहा है कि ये यूपी की इकॉनोमी को बूस्ट करेगा. गंगा एक्सप्रेस वे का ट्रायल दिसंबर के अंत में शुरू होने जा रहा है, जिसके बाद मकर सक्रांति के आसपास इसका उद्घाटन हो सकता है. समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ-साथ प्रधानमंत्री मोदी भी शामिल हो सकते हैं. आपको बता दें कि 18 दिसंबर 2021 को पीएम मोदी ने ही इस एक्सप्रेस वे की नींव रखी थी. यूपी एक्सप्रेस वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (UPEIDA) इसकी फाइनल जांच कर रहा है ताकि जब ये शुरू हो तो यात्रियों को किसी तरह की समस्या ना हो.
ये भी पढ़ें: मुख्यमंत्री योगी सरकार की पहल से बुंदेलखंड का हुआ विस्तार, सोलर पार्क और डिफेंस कॉरिडोर ने पकड़ी रफ्तार
कई एक्सप्रेस वे से जोड़ा जाएगा
UPEIDA अपना ट्रायल पूरा करने के बाद सुरक्षा रिपोर्ट सरकार को सौंपेगा. नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) के अधिकारियों के साथ UPEIDA की बैठक होगी.इस सारी प्रक्रिया के बाद जनवरी में इसे वाहनों के लिए पूरी तरह खोल दिया जाएगा. गंगा एक्सप्रेस पर स्पीड लिमिट 120 Km प्रति घंटा होगी. ये एक्सप्रेस वे मेरठ के बिजौली गांव से शुरू होकर प्रयागराज के जुदापुर दांडू गांव तक जाएगा. मेरठ से प्रयागराज तक पहुंचने में जहां 12 घंटे का वक्त लगता था, वो अब 6 घंटे में तय हो पाएगा. गंगा एक्सप्रेस वे यूपी और पड़ोसी राज्यों के कई एक्सप्रेस वे को जोड़ेगा. इसे आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे, यमुना एक्सप्रेस वे, दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे, दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस वे से भी लिंक किया जाएगा. गंगा एक्सप्रेस वे के दोनों तरफ इंडस्ट्रियल कॉरिडोर तैयार किया जा रहा है, जो लाखों लोगों को रोजगार देगा.
फाइटर जेट भी कर सकते हैं लैंडिंग
गंगा एक्सप्रेस वे मेरठ, उन्नाव, अमरोहा, संभल, हापुड़, बदायूं, रायबरेली, हरदोई, प्रयागराज जैसे 13 जिलों को जोड़ेगा. गंगा एक्सप्रेसवे की सबसे खास बात ये है कि जरूरत पड़ने पर इसपर फाइटर जेट भी लैंड कर सकते हैं. एक्सप्रेस वे पर ऐसे 5 स्पॉट तैयार किए गए हैं. पूर्वांचल एक्सप्रेसवे और बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर राफेल, सुखोई और जगुआर जैसे फाइटर जेट आसानी से उतारे जा सकते हैं. शाहजहांपुर में भी एयरस्ट्रिप बनाई गई है.
ये भी पढ़ें: ईस्टर्न पेरिफेरल पर बड़ा हादसा, कंटेनर पलटते ही ग्रामीणों की लगी लॉटरी, मछलियां लूटीं
संबंधित खबरें
'कांग्रेस में आ जाइए, आपके अंडर में काम करेंगे', अधीर रंजन चौधरी का ममता बनर्जी को ऑफर; लेकिन रखी दी शर्त
2 hrs agoक्या है गुजरात सरकार का 'ऑपरेशन गंगाजल'? क्यों 2 IAS अफसरों को जबरन किया रिटायर
2 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आज विरोध प्रदर्शन, DMRC ने बंद किए दिल्ली के 11 मेट्रो स्टेशन
3 hrs agoमहाराष्ट्र: दुर्गा प्रतिमा ले जा रहे श्रद्धालुओं के वाहन को ट्रक ने मारी टक्कर, 7 की मौत, 19 घायल
4 hrs agoNew Property Tax : हरियाणा में 11 अक्टूबर से लागू होगा नया प्रॉपर्टी टैक्स, जानिए 10 अक्टूबर तक कैसे उठाएं छूट का फायदा
4 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, नहीं मिली अभी तक मंजूरी; 5000 जवान तैनात
4 hrs agoहाईअलर्ट, धारा 163, हजारों सुरक्षाबल... आज दिल्ली जाने से पहले सावधान, एडवाइजरी पढ़कर ही निकलें घर से
5 hrs agoमुंबई में हिरासत और फिर रिहाई; अभिजीत दीपके ने शेयर किया अपडेट, प्रदर्शन से पहले दिखाया विक्ट्री साइन
12 hrs agoRajkot: अस्पताल की बड़ी लापरवाही, शव की हुई अदला बदली, दूसरे परिवार ने गलती से किया अंतिम संस्कार
13 hrs agoपरगट सिंह या विजय इंदर सिंगला? अमरिंदर सिंह राजा वडिंग के हटने के बाद किसे मिलेगी पंजाब कांग्रेस की कमान?
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines