उत्तर प्रदेश में मेट्रो का नेटवर्क बढ़ने जा रहा है. आगरा के पहले कॉरिडोर के चार अंडरग्राउंड स्टेशन लगभग पूरी तरह तैयार हैं. उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (UPMRC) की जानकारी के मुताबिक स्टेशन में फिनिशिंग का काम आखिरी दौर पर है. यूपी के चारों अंडरग्राउंड स्टेशनों पर मेट्रो ट्रेन का ट्रायल मंगलवार से शुरू होगा. ये ट्रायल तीन महीने तक जारी रहेगा. आगरा के RBS कॉलेज तक मेट्रो ट्रेन का संचालन अप्रैल में शुरू होगा. स्टेशन तक 10 मेट्रो ट्रेन चलाई जाएंगी.
ये भी पढ़ें: UP News: रायता खाने के बाद रेबीज की वैक्सीन लगवाने क्यों दौड़े 200 से ज्यादा लोग, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान!
आज से शुरू मेट्रो का ट्रायल
UPMRC के अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि पहले कॉरिडोर में ताज पूर्वी से सिंकदरा तक मेट्रो का संचालन होगा.लगभग 14 Km की दूरी वाले कॉरिडोर में 13 मेट्रो स्टेशन हैं. उन्होंने कहा कि एसएन मेडिकल कॉलेज, आगरा कॉलेज, राजा मंडी और आरबीएस कॉलेज स्टेशन लगभग तैयार हैं.यहां पर बस छोटा मोटा काम बाकी है. जानकारी के मुताबिक मनकामेश्वर से ISBT तक एक ही लाइन पर मेट्रो टायल किया जा रहा है. ट्रायल के दौरान मेट्रो की स्पीड 20-30 Km प्रति घंटा रहेगी. 3 महीनों तक चलने वाले ट्रायल में स्पीड, सिग्नल, ट्रैक समेत सभी चीजों का टेस्ट किया जाएगा. ट
मेट्रो स्टेशन पर क्या होगा खास?
मेट्रो स्टेशन को आकर्षक बनाने के लिए खास डिजाइनिंग की गई है. आपको स्टेशन पर आर्ट वर्क से साथ रंग-बिरंगी पेंटिंग्स भी नजर आएंगी. इसमें आकर्षण का केंद्र होंगे ब्रज के धार्मिक स्थल, जिन्हें बड़ी ही खूबसूरती से उकेरा जाएगा. एलिवेटेड ट्रैक को भी सजाया जाएगा, डिवाइर पर तरह-तरह के फूल लगाए जाएंगे और जगमगाती लाइट्स भी लगाई जाएंगी. ट्रायल खत्म होने के बाद अप्रैल से आम जनता के लिए मेट्रो की सुविधा शुरू की जाएगी. UPMRC की तरफ से 10 मेट्रो शुरू की जाएंगी. ISBT पर मेट्रो ट्रेन का स्टॉप स्टेशन होगा. इसके अलावा गुरु का ताल और सिकंदरा मेट्रो स्टेशन का निर्माण कार्य भी जारी है जो अगले साल दिसंबर तक पूरा होने की उम्मीद है.
ये भी पढ़ें: वोटर लिस्ट में नाम नहीं है तो भी चिंता मत करिए, यूपी में अब मिलेगा एक और मौका, जानिए कैसे करना है अप्लाई?
न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines