Firozabad News: प्रेमिका की हत्या कर शव को प्रेमी ने घर के आंगन दफनाया, दो साल बाद कंकाल के साथ खुला राज, देखें Video
Edited By Naresh Chaudhary

Edited By Naresh Chaudhary

Firozabad News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के फिरोजाबाद (Firozabad) जिले में सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक लड़की करीब दो साल पहले लापता हुई थी। परिवार वालों ने गांव के ही फरार एक युवक पर अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था।
पुलिस ने अब आरोपी को गिरफ्तार किया है। जब उससे युवती के बारे में पूछताछ की तो जवाब सुनकर पुलिस के पैरों तले जमीन खिसक गई। आरोपी ने दो साल पहले अपनी प्रेमिका की हत्या करके शव को अपने ही घर में दफना दिया था।
घटना फिरोजाबाद के थाना सिरसागंज क्षेत्र की है। यहां के गांव कीठौती में रहने वाली खुशबू (20) का गांव के रहने वाले गौरव (25) से प्रेम संबंध था। आरोपी ने बताया कि खुशबू उसके साथ रहना चाहती थी, लेकिन वह उसके साथ रहने के लिए तैयार नहीं था। 20 नवंबर 2020 को वह अपना घर छोड़कर गौरव के पास आ गई। आरोप है कि इसके बाद गौरव और उसके परिवार वालों ने खुशबू की हत्या कर दी। इतना ही नहीं हत्या के बाद खुशबू के शव को अपने ही घर में गड्ढा खोद कर दफना दिया।
इसके बाद आरोपी गौरव अपने पिता, दो भाइयों और मां के साथ उसी रात गांव छोड़कर फरार हो गया। वहीं खुशबू के परिवार वाले बेटी की तलाश में जुटे थे, लेकिन उसका कहीं भी सुराग नहीं लगा। इसके बाद परिवार वालों ने गौरव के खिलाफ बेटी के अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस तभी से आरोपी गौरव की तलाश में लगी थी। शनिवार को पुलिस ने गौरव को इलाके के गुंजन चौराहे से गिरफ्तार कर लिया। थाने में लाकर जब उससे पूछताछ की तो सारे राज खुल गए।
सिरसागंज पुलिस द्वारा 02 वर्ष पूर्व युवती की हत्या कर शव अपने घर में ही दफन करने वाले 02 अभियुक्तों की गिरफ्तारी के सम्बंध में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा दी गयी बाइटः- 2/1 @Uppolice @IpsAshish pic.twitter.com/zO4l3MySet
— Firozabad Police (@firozabadpolice) October 9, 2022
वहीं पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर उसके घर में दफन खुशबू का शव बरामद किया। हालांकि शव पूरी तरह से कंकाल में तब्दील हो चुका था। वहीं घटना के खुलासे के बाद खुशबू के परिवार वालों में कोहराम मच गया। एसपी ग्रामीण कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि खुशबू के कंकाल को बरामद करके पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: