Firozabad Crime News: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में छेड़छाड़ करने और फब्तियां कसने पर चार बहनों ने आरोपी की पीट-पीटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद शव रातभर गली में पड़ा रहा, लेकिन किसी ने पुलिस को सूचना तक नहीं दी। मंगलवार सुबह किसी तरह से पुलिस को घटना की जानकारी मिली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं चार बहनों और उनके तीन चचेरे भाइयों पर मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
गली की लड़कियों से छेड़छाड़ का लगाया आरोप
घटना फिरोजाबाद के शिकोहाबाद क्षेत्र की है। यहां एक मोहल्ले में रहने वाले रामगोपाल (45 वर्ष) पुत्र तुकाराम पर आरोप था कि वह आए दिन मोहल्ले की लड़कियों को परेशान करता था। उन पर फब्तियां कसता था और छेड़छाड़ करता था। सोमवार रात को वह गली में अपने घर के सामने चारपाई पर लेटा हुआ था। तभी वहां से एक लड़की गुजरी। आरोप है कि उसने लड़की पर फब्तियां कस दीं। लड़की ने जब विरोध किया तो दोनों में कहासुनी हो गई। इसके बाद लड़की अपने घर पहुंची और घटना की जानकारी दी।
तीन बहनों और तीन चचेरे भाइयों के साथ वापस आई
जानकारी होने पर लड़की अपनी तीन बहनों और तीन चचेरे भाइयों के साथ वापस उसी व्यक्ति के पास पहुंची। लाठी-डंडों से उसे पीटना शुरू कर दिया। आरोप है कि व्यक्ति बचने के लिए वहां से भागा, लेकिन हमलावरों ने उसे दौड़ा कर फिर से दबोच लिया। गली में गिराकर लाठी-डंडों से पीटा। पिटाई से व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। इसी दौरान वहां किसी ने अपने मोबाइल से घटना का वीडियो बना लिया। सूत्रों के मुताबिक घटना के समय गली में खौफनाक माहौल हो गया। किसी ने पुलिस को जानकारी तक नहीं दी। रातभर उसका शव गली में पड़ा रहा।
पुलिस ने अगले दिन शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेजा
मंगलवार सुबह किसी तरह पुलिस को घटना की जानकारी हुई। थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। फिरोजाबाद के एसपी ग्रामीण डॉ. अखिलेश नारायण सिंह ने बताया कि मरने वाले रामगोपाल के भतीजे सतेंद्र ने थाना पुलिस को तहरीर दी है, जिसके आधार पर चार युवतियों (बहनों) और उनके तीन चचेरे भाइयों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है। सभी को पकड़ा गया है। इनमें एक नाबालिग भी शामिल है। वहीं घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।
संबंधित खबरें
मौत की सजा सुनते ही फफक फफक कर रोए मुस्कान-साहिल, छोड़ दिया खाना
45 mins agoअदाणी लॉजिस्टिक्स और CMA CGM की साझेदारी, गुजरात में चलेंगे इलेक्ट्रिक ट्रक
9 hrs agoअंकिता भंडारी केस: धामी सरकार की संवेदनशीलता और सख्त कार्रवाई
10 hrs agoअंकिता भंडारी केस: धामी सरकार की पैरवी, दोषियों को उम्रकैद
12 hrs ago'3 महीने में कराएं चुनाव', यूपी पंचायत इलेक्शन पर हाईकोर्ट ने दिया आदेश
14 hrs agoसीएम योगी बोले- ग्रामीण अर्थव्यवस्था की निर्माता बन रही यूपी की नारी
14 hrs agoसुप्रीम कोर्ट पहुंचा जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट बैन का मामला, याचिका दाखिल
15 hrs agoइश्क, धोखा और मर्डर…, सौरभ हत्याकांड को साहिल-मुस्कान ने कैसे दिया अंजाम?
15 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 15 अक्टूबर को गुल रहेगी बिजली, चेक करें अपना एरिया
15 hrs agoनीले ड्रम वाली मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, सौरभ मर्डर केस में फैसला
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines