Chandauli Train Derail: दौड़ती मालगाड़ी के 20 डिब्बे डीरेल, दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग हुआ ठप
Edited By Naresh Chaudhary

Edited By Naresh Chaudhary

Chandauli Train Derail: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के बिहार से सटे चंदौली (Chandauli) जिले में बुधवार सुबह एक भीषण रेल हादसा (Train Accident) हो गया। दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग (Delhi-Howrah Rail Route) के गया-दीनदयाल उपाध्याय रेलखंड (Gaya- Deendayal Upadhyay railway line) के कुम्हऊ रेलवे स्टेशन के पास मालगाड़ी के 20 डिब्बे डीरेल (Derail) हो गए। हादसे के बाद रेल ट्रैक पर डाउन और अप दोनों रूट पर यातायात प्रभावित है। हादसा एक गांव के पास हुआ। गांव वालों ने बताया कि तेज धमाके से पूरा गांव सहम गया था।
जानकारी के मुताबिक हादसा सुबह करीब साढ़े छह बजे हुआ। 48 डिब्बों की एक मालगाड़ी रूट से गुजर रही थी। तभी अचानक चंदौली में इंजन के साथ दो दर्जन से ज्यादा डिब्बे आगे निकल गए। बाकी पीछे बचे सभी डिब्बे डीरेल हो गए। पास के एक गांव के रहने वाले लोगों ने बताया कि हादसे के वक्त काफी तेज धमाका हुआ। सुबह के वक्त ऐसे धमाके से उनके होश उड़ गए। मौके पर देखा तो धूल का गुबार उठा था।
Chandauli, Uttar Pradesh | 20 coaches of a goods train derailed on the DDU-Gaya rail route, at around 6:30am near Kumau station (Rohtas district of Bihar) of DDU-Gaya rail route. Operations on Gaya-DDU rail section of Howrah – New Delhi rail route stalled: Indian Railway DRM DDU pic.twitter.com/DESVTdjkxq
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) September 21, 2022
हादसे के बाद सबसे व्यस्त दिल्ली-हावड़ा रूट पर ट्रेनें जहां-तहां खड़ी हो गईं। सूचना पर जीआरपी समेत रेलवे के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए। मामले की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को भी दी गई है। रेलवे के सूत्रों ने बताया कि हादसे में जनहानि नहीं हुई है। वहीं रेलवे ट्रैक को दोबारा सुचारू करने के लिए टीमें अपने काम में जुट गई हैं। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक करीब 20 डिब्बे डीरेल हुए हैं। अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल इस रूट पर ट्रेनों का संचालन रोक दिया गया है।
रेलवे के मुताबिक इस रूट से सुबह के वक्त गुजरने वाली करीब 13 ट्रेनों का रूट बदला गया है। कई ट्रेनों को आरा और कई ट्रेनों को पटना होकर गुजारा जा रहा है। हादसे के बाद इस रूट पर ट्रैक के अलावा ओएचई लाइन को भी काफी नुकसान पहुंचा है। मौके पर रेलवे की राहत एवं बचाव टीम पहुंच गई है। उम्मीद है कि जल्द ही रूट को क्लीयर कर दिया जाएगा।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: