Chandauli News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के चंदौली जिले में नोएडा जैसा दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां नई दीवार बनाने के लिए कुछ मजदूर पुरानी दीवार को तोड़ रहे थे। तभी नींव से ईंट निकालते समय पूरी दीवार भरभरा कर गिर (Wall collapses in Chandauli) गई। दीवार के नीचे दबने से तीन मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं सूचना पर जिला प्रशासन के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने पीड़ित परिवारों को सरकारी सहायता दिलाने का आश्वासन दिया है।
नई दीवार बनाने के पुरानी को तोड़ रहे थे
जानकारी के मुताबिक यह हादसा चंदौली जिले के चाहनिया क्षेत्र स्थित प्रभुपुर गांव में हुआ। इलाका पुलिस ने बताया कि प्रभुपुर निवासी संदीप यादव अपने घर की एक पुरानी दीवार को तुड़वा कर नई दीवार बनाने काम करा रहे थे। राजेश कुमार (27), संदीप राम (27) और चंद्रभूषण (40) समेत कई मजदूरों को दीवार तोड़ने के लिए लगाया था। सभी मजदूर पुरानी दीवार से ईंटें निकाल रहे थे। तभी पूरी दीवार एक दम से भरभरा कर आग गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित किया
गांव वाले मौके पर इकट्ठा हो गए। आसपास के लोगों ने तत्काल मलबे को हटाने का काम शुरू किया। सूचना पर थाना पुलिस और प्रशासन के अधिकारी भी मौके पर आ पहुंचे। दीवार के नीचे दबे लोगों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान राजेश, संदीप और चंद्रभूषण को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने तीनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं डीएम चंदौली ईशा दुहन और एसपी अंकुर अग्रवाल ने पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता का आश्वासन दिया है।
नोएडा में दीवार के नीचे दब कर मरे थे चार मजदूर
बता दें कि नोएडा के सेक्टर-21 में एक सोसायटी की दीवार के पास नाला निर्माण का काम चल रहा था। नींव से ईंटें निकलते ही दीवार मजदूरों के ऊपर आ गिरी थी। हादसे में चार मजदूरों की मौत हो गई। हालांकि इस मामले में नोएडा अथॉरिटी और नोएडा प्रशासन आमने-सामने आ गए थे। जांच के बाद निर्माण कार्य में लगे ठेकेदार पर गाज गिरी थी। वहीं ठेकेदार को मजदूर दिलाने वाले एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेजा था।
अभी पढ़ें – प्रदेश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, सरकार ने मानी सभी मांगे
2 hrs agoबिहार के सिवान में पटाखे बनाते वक्त घर में ब्लास्ट, 3 की मौत, SHO सस्पेंड
3 hrs ago'इस्लाम कबूल करूंगा', MLC चुनाव में रो पड़े सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल
4 hrs agoSIR-CEC के खिलाफ दिल्ली में फिर प्रदर्शन, हिरासत में लिए गए कई प्रदर्शनकारी
4 hrs agoयूपी में जनगणना की तैयारी तेज, नवंबर में खुद भर सकेंगे परिवार की जानकारी
6 hrs agoमध्य प्रदेश में नशे के खिलाफ 3 साल का अभियान, 18 ड्रग लैब ध्वस्त
6 hrs agoसीएम मोहन यादव करेंगे मध्यप्रदेश सेमीकंडक्टर समिट-2026 का शुभारंभ
6 hrs agoदिल्ली में 24 अक्टूबर को किन इलाकों में गुल रहने वाली है बिजली? देखें लिस्ट
6 hrs agoदिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे पर दिसंबर 2026 में खुलेगा पठानकोट-दयालाचक सेक्शन
6 hrs agoससुरालियों से परेशान महिला ने की 2 बच्चों की हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines