Bijnor: दरोगा की वर्दी खरीदकर 'सेंटी' बना फिर रहा था 'सिंघम', पूछताछ में हुआ चौंकाने वाला खुलासा
Edited By Naresh Chaudhary

Edited By Naresh Chaudhary

बिजनौरः उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में पुलिस की वर्दी पहनकर लोगों से धोखाधड़ी का एक मामला सामने आया है। आरोप है कि एक व्यक्ति दरोगा की वर्दी पहनकर लोगों पर रौब गांठता था। उन्हें पुलिस में भर्ती कराने के नाम पर पैसे ऐंठता था। साथ ही साथ उन्हें फर्जी ज्वाइनिंग लेटर भी थमा देता था। अब बिजनौर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में फर्जी दरोगा ने कई खुलासे किए हैं।
पुलिस ने बिजनौर के हल्दौर क्षेत्र के शेरपुर कल्याण गांव निवासी सेंटी कुमार को गिरफ्तार किया है। एसपी सिटी डॉ. प्रवीण रंजन ने बताया कि गांव निवासी विपिन कुमार ने पुलिस से एक शिकायत की थी। शिकायत में कहा गया था कि गांव के ही रहने वाले सेंटी कुमार ने उससे पुलिस में नौकरी के नाम पर 3 लाख 70 हजार रुपये लिए थे। इतना ही नहीं आरोपी ने उसे पुलिस का फर्जी ज्वाइनिंग लेटर भी थमा दिया। पुलिस ने जब मामले की जांच शुरू की तो आरोप सही पाए गए। वहीं आरोपी सेंटी कुमार दरोगा की वर्दी पहन कर गांव में पहुंचा था।
थाना को0 शहर @bijnorpolice द्वारा खुद को पुलिस उ0नि0 बताकर नौकरी लगवाने का झांसा देकर लोगो से लाखो रूपये ठगने वाला अभियुक्त को किया गिरफ्तार। इस सम्बन्ध में #SPCity– @DrPravinRanjan, @bijnorpolice की बाइट।#UPPolice#GoodWorkUPP#BijnorPolice https://t.co/IPLHFFOk6w pic.twitter.com/WcW48XCaWl
— BIJNOR POLICE (@bijnorpolice) September 5, 2022
तभी सूचना पर पहुंची पुलिस ने फर्जी दरोगा को धर दबोचा। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी सेंटी कुमार ने दुकान से पुलिस की वर्दी खरीदी थी। इतना ही नहीं वर्दी पर लगने वाले सितारे और अन्य सामान भी उसने दुकान से खरीदे थे। आरोप है कि सेंटी वर्दी पहन कर लोगों पर अपना रौब गांठता था। उनके अवैध वसूली करता था। फर्जी दरोगा बनकर गांव में घूमता था। पुलिस ने पीड़ित विपिन कुमार की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। अब पुलिस पूछताछ कर रही है कि आरोपी ने कितने लोगों को फर्जी ज्वाइनिंग लेटर दिए हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: