Bijnor: खेल के मैदान में सार्वजनिक नमाज का वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
Edited By Naresh Chaudhary

Edited By Naresh Chaudhary

बिजनौरः उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में खेल के मैदान में सार्वजनिक रूप से नमाज पढ़ने का मामला सामने आया है। इसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर इन लोगों की लोगों की पहचान और तलाश शुरू कर दी है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसका कुछ लोगों ने विरोध भी किया था। आपको बता दें कि पूर्व में भी सार्वजनिक रूप से नमाज के मामले प्रदेश में दर्ज हो चुके हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो बिजनौर के नगीना इलाके का बताया जा रहा है। वीडियो के मुताबिक यहां के नगीना स्थित हिंदू इंटर कॉलेज के पास मैदाम में कई लोग सार्वजनिक रूप से नमाज पढ़ रहे हैं। पास में एक और धर्मस्थल भी बताया जा रहा है। नमाज के दौरान पास में खड़े किसी व्यक्ति ने इसका पूरा वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। साथ ही कुछ लोगों ने इसकी पुलिस से शिकायत भी की है। वीडियो में कुछ लोग इस दौरान मैदान में खेलते हुए भी दिखाई दे रहे हैं।
UP | Video of offering Namaz in a public place in Bijnor went viral
Namaz is being offered by some people in a playground. Who these people are, the investigation has been handed over to the jurisdictional officer. Further action will be taken: Ram Arj, SP Rural (08.09) pic.twitter.com/SXMUPYKlCp
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) September 9, 2022
वहीं वीडियो के वायरल होने के बाद बिजनौर पुलिस में हड़कंप मच गया। एसपी ग्रामीण राम अर्ज ने बताया कि यहां के एक सार्वजनिक स्थान पर नमाज पढ़ने का वीडियो वायरल हो रहा है। पुलिस ने वायरल वीडियो की जांच शुरू कर दी है। साथ ही वीडियो में दिख रहे लोगों की पहचान के लिए भी प्रयास किए जा रहा है। सीओ स्तर के अधिकारी को मामले की जांच सौंपी गई है। साथ ही उन्होंने कहा कि वीडियो में लोगों के चेहरे साथ नहीं दिख रहे हैं, लेकिन पुलिस कार्रवाई में जुटी है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: