मथुराः उत्तर प्रदेश के मथुरा जिला स्थित राधारानी के गांव रावल में राधाष्टमी बड़ी धूमधाम के साथ मनाई गई। जन्म के साथ ही राधारानी के श्री विग्रह को चांदी की चौकी में विराजमान कर मंत्रोच्चारण के साथ पंचामृत से अभिषेक किया गया। इस दौरान महाभिषेक आरती कर ब्रज की लाड़ली राधारानी को माखन-मिश्री, दूध का भोग लगाया गया। रावल समेत पूरे ब्रज में भारी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। पुलिस प्रशासन की ओर से भी राधाष्टमी के लिए विशेष तैयारियों की गई थीं।
राधाजी के जन्म लेते ही घंटे-घड़ियालों के साथ मंत्र गूंजे
ब्रज की आराध्य श्री राधारानी के जन्म लेते ही लाड़ली जी मंदिर में घंटे, घड़ियाल और मंत्रोचारण की स्वर गूंजने लगे। इस दौरान पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। लोगों ने भी श्री राधे के जयकारे लगाए। राधारानी के जन्मस्थान रावल गांव में इस दौरान भारी संख्या में लोग पहुंचे थे। वहीं दर्शन करने के लिए भी लोग लंबी कतारों में लगे दिखाई दिए। श्रद्धालुओं ने भी पंचामृत समेत सप्त अन्न, फल और मवे उन्हें अर्पित किए।
ब्रज के सभी मंदिरों में हुआ राधा जी का अभिषेक
इस दौरान मानगढ़, मोरकुटी, दानगढ़, अष्टसखी मंदिर, राधारस मंदिर, जयपुर मंदिर, गोपालजी मंदिर, लाड़लीजी मंदिर, सीताराम मंदिर, महीभानजी मंदिर, वृषभानजी मंदिरों में श्री राधा रानी का जन्माभिषेक हुआ। इस दौरान श्रद्धालुओं ने मंदिर परिसर में श्री राधा रानी के जन्म पर बधाई गायन भी किया। भारी संख्या में देशी और विदेशी भक्त बरसाने में मौजूद रहे। भक्ति में सराबोर दिखे।
संबंधित खबरें
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने चांडिल डैम को पर्यटन केंद्र बनाने पर दिया जोर
23 mins agoहिमालय में सजेगा जड़ी-बूटियों का बड़ा मेला, 4 से 6 नवंबर तक 'हर्बल कुंभ'
31 mins agoआज मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 801 युवाओं को नौकरी के पत्र सौंपे
33 mins agoराज्यसभा उपचुनाव में हरदीप पुरी की जीत तय, दो उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
50 mins agoप्रदर्शन स्थल लिस्ट से जंतर-मंतर क्यों हटाया, दिल्ली पुलिस ने SC में बताया
2 hrs agoढाई लाख के गहने... ट्रेन के फर्स्ट AC डिब्बे में हुई चोरी तो महिला ने रोते
3 hrs ago'सेक्युलर ढांचे…', हटेगी कृषि भवन की 'कदीमी मस्जिद'; केंद्र ने HC में बताया
4 hrs agoश्रीकृष्ण पर बयान से विवाद, धीरेंद्र शास्त्री ने मांगी माफी
4 hrs agoग्वालियर में SSB जवान ने पत्नी की हत्या, हार्ट अटैक बताई मौत की वजह
5 hrs agoदेवास जहरीली शराब मामले में कांग्रेस नेता आनंद जैन गिरफ्तार
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines