Bareilly News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के बरेली (Bareilly) जिले से एक घिनौना वीडियो वायरल (video Viral) हुआ है। एक ठेल वाले (Vegetable Vendor) को सब्जियों पर थूकते और पेशाब करते हुए पकड़ा गया है। यह हैरान कर देने वाला नजारा वहां पास ही मौजूद एक व्यक्ति ने अपनी कार के अंदर बैठ कर कैमरे में कैद किया है। वहीं वीडियो के सोशल मीडिया (social Media) पर वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी ठेल वाले को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
सोशल मीडिया पर वायरल किया वीडियो
घटना बरेली जिले के इज्जतनगर इलाके की बताई जा रही है। वीडियो बनाने वाले दुर्गेश गुप्ता किसी काम से अपनी कार में सवार होकर जा रहे थे। तभी एक पार्क के पास ठेल वाले को संदिग्ध अवस्था में देखा। दुर्गेश वहीं रुक गए। थोड़ी देर में उन्होंने देखा कि ठेल वाला सब्जियों पर पेशाब कर रहा है और थूक रहा है। यह देखकर उनके होश उड़ गए। उन्होंने पूरा नजारा अपने मोबाइल के कैमरे में कैद कर लिया।
कार सवारों ने पकड़ कर लगाई धुनाई, पुलिस को सौंपा
इसके बाद सब्जी वाला आगे चल दिया। तभी दुर्गेश गुप्ता के साथ कार में बैठे लोगों ने उतर कर उसे पकड़ लिया। जानकारी पर आसपास के लोग भी वहां पहुंच गए। उन्होंने उसकी पिटाई लगा दी। इसके बाद दुर्गेश गुप्ता की ओर से थाना पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। पुलिस ने दुर्गेश गुप्ता की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं आरोपी की पहचान शरीफ खां निवासी परतापुर गांव के रूप में हुई है। पुलिस ने जब आरोपी से मामले में सख्ती से पूछताछ की तो उसने पेशाब करने की बात कबूल कर ली।
संबंधित खबरें
प्रह्लाद जोशी की मौजूदगी में सम्राट चौधरी का शिक्षा पर फोकस
49 mins agoLIVE: दिल्ली में आज 2 बजे CJP नेताओं की प्रेस कॉन्फ्रेंस
5 hrs agoदिल्ली में हालात सामान्य! संडे को खुलेंगी दुकानें, रेल यात्रियों को भी राहत
13 hrs agoCJP प्रोटेस्ट के बीच आज भी बंद रहेंगी दिल्ली की 30 सड़के, डायवर्जन लागू
13 hrs agoदिल्ली मेट्रो के 45 स्टेशनों को फिर खोला गया, एंट्री-एग्जिट शुरू
14 hrs agoप्रदर्शनकारियों की हिरासत को सुप्रीम कोर्ट में दी गई चुनौती, कल होगी सुनवाई
15 hrs agoइंटरनेट बंद..., CJP प्रोटेस्ट ने कैसे बढ़ाई ट्रेन पैसेंजर्स की टेंशन?
17 hrs agoमुंबई में 400 से ज्यादा प्रदर्शनकारी हिरासत में, एक्टर इमरान खान भी डिटेन
17 hrs agoSIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
19 hrs agoदिल्ली दंगे में ताहिर हुसैन दोषी करार, कोर्ट ने 7 आरोपियों को किया बरी
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines