Bareilly: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के बरेली (Bareilly) जिले के सिविल लाइंस इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां के एक होटल में 32 वर्षीय युवक ने अपने 30 वर्षीय दोस्त का प्राइवेट पार्ट काट डाला। जानकारी में आया है कि दोनों समलैंगिक हैं। वहीं पीड़ित और आरोपी को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। घटना पूरे जिले में चर्चा का विषय बन गई है।
बरेली नगर निगम में संविदा कर्मी हैं दोनों
घटना शनिवार की है। पुलिस ने बताया कि आरोपी और पीड़ित दोनों बरेली नगर निगम (बीएमसी) में संविदा कर्मचारी हैं। करीब एक साल पहले दोनों की मुलाकात हुई थी। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि कुछ महीने आरोपी ने उसे एक होटल में बुलाया था। जहां उसने पीड़ित के साथ कुछ आपत्तिजनक वीडियो बना लिए थे। इसके बाद वह पीड़ित को ब्लैकमेल करने लगा। वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। आरोप है कि वीडियो वायरल की धमकी देकर कई बार उससे पैसे भी लिए।
आपत्तिजनक वीडियो डिलीट न करने पर हुआ था विवाद
जानकारी के मुताबिक शनिवार को दोनों युवक एक होटल में मिले थे। जहां पीड़ित ने आरोपी से उसके मोबाइल फोन से वीडियो को डिलीट करने के लिए कहा, लेकिन उसने इस बात पर ध्यान नहीं दिया। इसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया। पुलिस ने बताया कि पीड़ित ने पहले आरोपी पर हमला किया। इसके बाद आरोपी ने किसी नुकीली चीज से उसका गुप्तांग काट दिया। थाना सिविल लाइन प्रभारी हिमांशु निगम ने बताया कि मामले में अभी तक कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।
होटल के सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस
थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया। मामले की जांच की जा रही है। होटल के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि जल्द ही मामले में मुकदमा दर्ज किया जाएगा। इसके अलावा बरेली जिला अस्पताल के अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. हरीश चंद्र ने बताया कि पीड़ित की गंभीर हालत को देखते हुए एक निजी अस्पताल में रेफर किया गया है। जबकि आरोपी का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। उसकी हालत खतरे से बाहर है।
संबंधित खबरें
नोएडा का होगा विस्तार, 20 हजार हेक्टेयर में बनेगा ‘न्यू नोएडा’
11 mins agoराहुल गांधी के SC मार्च में दिखीं जन्नत बिश्नोई कौन हैं? DU से क्या नाता
1 hr agoदिल्ली में आज ट्रैफिक को लेकर अलर्ट, कई सड़कों पर हो सकता है असर
11 hrs agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
12 hrs agoBJP ने पार्टी के 2 नेताओं को 6 साल के लिए किया निष्कासित, जानिए वजह
12 hrs ago'20 लाख केस का हुआ निपटारा', Delhi SIR को लेकर बोले चीफ इलेक्टोरल ऑफिसर
14 hrs agoदिल्ली में नए प्रदर्शन स्थल पर कैसे पहुंचा जा सकता है? जानिए पूरी डिटेल
14 hrs agoधारावी के लोगों को मिलेंगे 10,432 नए घर, अदाणी ग्रुप ने किया भूमिपूजन
15 hrs agoअदाणी कच्छ कॉपर से कार्बन एमिशन होगा कम, 115 MW रिन्यूएबल एनर्जी का प्लान
16 hrs agoCM धामी ने माउंट मुकुट की सफल चढ़ाई के बाद ICG की टीम का किया स्वागत
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines