Bareilly Crime News: उत्तर प्रदेश के बरेली (Bareilly) जिले में उस वक्त हड़कंप मच गया जब जामा मस्जिद की दीवार पर एक धमकी भरा पत्र चिपका मिला। सूचना पर इलाके में हड़कम मच गया। मौके पर सैंकड़ों की संख्या में लोग इकट्ठा हो गए। मौके पर पहुंची थाना पुलिस और पुलिस के अधिकारियों ने मामले की जांच की। पत्र में जामा मस्जिद को बम से उड़ाने और इमाम को गोली मारने की धमकी दी गई। वहीं पुलिस ने चंद घंटों में ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद पुलिस के भी होश उड़ गए।
दीवार पर चिपका मिला धमकी भरा पत्र
जानकारी के मुताबिक बरेली की शाही जामा मस्जिद की दीवार पर एक धमकी भरा पत्र चिपका मिला। पत्र में लिखा था कि ‘किसी भी जुमे को मस्जिद में बम रखा जाएगा। इस इमाम को निकाला जाए। मस्जिद से दूर रहें, खुर्शीद आलम को निकाला जाए, नहीं निकाला तो गोली पड़ेगी’। यह सूचना पूरे इलाके में आग की तरह फैल गई। लोग मस्जिद पर इकट्ठा हो गए। पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। वहीं मस्जिद कमेटी के प्रबंधक ने लोगों को समझाकर मौके से हटाया।
मस्जिद प्रबंधक ने दर्ज कराया मुकदमा
सूचना पर पुलिस के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि मामले को गंभीरता से लिया गया। इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू किए। मस्जिद कमेटी के प्रबंधक डॉ. अब्दुल नफीस खां की तहरीर पर किला थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। अधिकारियों ने बताया कि धमकी भरा पत्र हाथ से लिखा गया है। यह किसी की शरारत भी हो सकती है, लेकिन मामले को गंभीरता के साथ लिया जा रहा है।
सर्च ऑपरेशन के बाद पकड़ा गया सिरफिरा
बरेली के मुस्लिम धर्मगुरुओं ने इस मामले को देखते हुए लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। बरेली के एसपी सिटी राहुल भाटी ने बताया कि जामा मस्जिद को बम से उड़ाने और इमाम को गोली मामले के प्रकरण में कई टीमों को लगाया गया। सर्च ऑपरेशन चलाया गया। पुलिस ने किला थाना क्षेत्र के रहने वाले मोहम्मद समद को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने बताया कि इमाम ने डीजे बनाने से मना किया था। इस पर वह इमाम से नाराज था।
संबंधित खबरें
DU स्टूडेंट्स के लिए गुड न्यूज! अब एग्जाम पास करने के लिए आसान हुए नियम, जानिए पूरी डिटेल
4 mins agoराजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, 20 नवंबर को मतगणना
38 mins ago'ममता बनर्जी का नहीं हुआ था पैर फ्रैक्चर', पश्चिम बंगाल के CM सुवेंदु अधिकारी ने किया दावा, 9 अक्तूबर के बाद होगी जांच
47 mins agoधमाके के साथ हवा में उड़ी CNG कार, शीशों और गाड़ी के टुकड़े दूर-दर तक बिखरे, वीडियो आया सामने
1 hr agoदोस्त के साथ थी 13 साल की नाबालिग, चार लोगों ने पकड़कर किया गैंगरेप; एक महीने तक परिवार को नहीं बताया
2 hrs agoक्यों हुई अजय राय की छुट्टी, कैसे मिली आराधना को UP की कमान? चुनाव से पहले कांग्रेस ने क्यों बदला चीफ
2 hrs agoAAP को तगड़ा झटका, कांग्रेस से जुड़ीं प्रियंका कक्कड़; बताया क्यों छोड़ी आम आदमी पार्टी
2 hrs agoनोएडा में 43वीं मंजिल से कूदकर शख्स ने किया सुसाइड, सुपरनोवा सोसाइटी में एक दिन पहले लिया था कमरा
3 hrs agoDU ने खत्म की 28 क्रेडिट की अनिवार्यता, कम क्रेडिट पर भी अगली क्लास में प्रमोट होंगे छात्र
4 hrs agoUP में कांग्रेस ने क्यों खेला 40 साल पुराना 'ट्रिपल कार्ड', जानिए- क्या है सोशल इंजीनियरिंग स्ट्रेटेजी?
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines