Bahraich Crime News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक रेप पीड़िता (किशोरी) के पिता की सरेराह निर्मम हत्या कर दी। पीड़ित परिवारों का कहना है की बेटी से रेप का मुकदमा चल रहा है। इसमें आरोपी पक्ष समझौते का दबाव बना रहा था। परिजनों ने पुलिस को हत्या का आरोप लगाते हुए दो लोगों के नाम भी बताए हैं। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें बना दी हैं।
एक साल पहले बेटी के साथ हुई थी रेप की वारदात
बहराइच के देहात कोतवाली क्षेत्र में रहने वाली किशोरी के साथ एक साल पहले रेप हुआ था। पीड़िता के परिवार वालों की ओर से आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था। मुकदमा कोर्ट में विचाराधीन है। परिवार वालों का आरोप है कि इस मुकदमे में आरोपी पक्ष लगातार समझौते का दबाव बना रहा था। कई बार इस बारे में कह चुके हैं। किशोरी के पिता ने समझौता करने से इनकार कर दिया था।
घर के पास ही धारदार हथियार से काट डाला
जानकारी के मुताबिक किशोरी का 60 वर्षीय पिता बुधवार को अपने घर के पास खड़ा था। इसी दौरान आरोपी पक्ष ने उस पर हमला कर दिया। पीड़ित पिता गंभीर रूप से घायल हो गया और वहीं जमीन पर गिर गया। सूचना पर परिवार और आसपास रहने वाले लोग इकट्ठा हो गए। उसे अस्पताल लेकर जाने वाले ही थे कि उसने वहीं दम तोड़ दिया। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। परिवार वालों ने थाना पुलिस को मामले की जानकारी दी।
हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए बनीं पुलिस की टीमें
पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जिला पुलिस का कहना है कि परिवार वालों की तहरीर पर मामले की छानबीन की जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए थाना पुलिस समेत कई टीमें बनाई गई है। परिवार वालों का आरोप है रेप के मामले में समझौता की बात से इनकार करने पर आरोपी पक्ष ने वारदात को अंजाम दिया है।
संबंधित खबरें
दिल्ली में कहां रहेगा 5 नवंबर को पावर कट? चेक करें अपना एरिया
43 mins agoझारखंड में 15 साल पुराने सरकारी वाहन अब होंगे स्क्रैप
1 hr agoदिल्ली में सोलर ऊर्जा को बढ़ावा, एक लाख लोगों ने कराया रजिस्ट्रेशन
1 hr agoपश्चिम बंगाल में ड्यूटी के दौरान पुलिसकर्मी की गोली लगने से मौत
3 hrs agoमध्य प्रदेश में 3062 आशा कार्यकर्ताओं की भर्ती, आवेदन 16 नवंबर से शुरू
4 hrs agoछत्तीसगढ़ का खैरागढ़ देश पहला गांव जहां हर घर की छत पर लगा सोलर पैनल
4 hrs agoरैली में नहीं पहुंचे, युवा कांग्रेस के 83 पदाधिकारी सस्पेंड
5 hrs agoLIVE: मॉडर्न फार्मिंग बढ़ेगी तो पहाड़ों से रुकेगा लोगों का पलायन- बालकृष्ण
5 hrs agoदुष्कर्म का आरोपी जज पॉक्सो केस की कैसे कर सकता सुनवाई? SC ने लिया संज्ञान
5 hrs agoपंचकूला स्कूल कांड में बड़ा खुलासा, आरोपी की मेंटल हेल्थ रिपोर्ट आई सामने
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines