Baghpat Crime News: उत्तर प्रदेश के बागपत जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां रईस नाम के एक युवक ने अपना नाम विकास बताकर एक युवती से दोस्ती कर ली। युवती को जब उसकी हकीकत पता चला कि उसने दूरी बना ली। इस पर आरोपी ने परिवार को ‘सिर तन से जुदा’ की धमकी दे डाली है। धमकी के बाद परिवार दहशत में है। युवती डेढ़ माह से घर में कैद है। पीड़ितों ने पुलिस से मामले की शिकायत की है।
बुर्का पहनने को बनाया दबाव तो सामने आया सच
घटना बागपत के खेकड़ा थाना क्षेत्र की है। आरोप है कि यहां एक रईस नाम के लड़के ने खुद का विकास नाम बताकर युवती से दोस्ती कर ली। दोनों में गहरी दोस्ती हो गई। युवती का कहना है कि वह उस पर बुर्का पहनने के लिए दबाव बनाता था। कुछ समय बाद युवती को उसकी हकीकत पता चल गई। फिर युवती ने उससे दूरी बना ली। आरोप है कि यह बात आरोपी को रास नहीं आई। वह युवती का पीछा करने लगे।
घर आकर माता-पिता को दी धमकी
परिवार वालों का आरोप है कि आरोपी युवक एक दिन उसके घर पर आ धमका। माता-पिता से युवती के बारे में पूछने लगा। परिवार वालों ने उसका विरोध किया, तो उन्हें धमकी देकर चला गया। इसके बाद फिर से रास्ते में युवती के माता-पिता को रोक लिया और बेटी के अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी दे डाली। इस पर परिवार वालों के होश उड़ गए। उन्होंने तत्काल मामले की जानकारी संबंधित थाना पुलिस को दी।
धमकी के बाद डेढ़ माह से घर में कैद है युवती
युवती का आरोप है कि आरोपी ने उसे और उसके परिवार वालों को सिर तन से जुदा की धमकी दी है। धमकी के बाद परिवार वाले दहशत में है। युवती का कहना है कि वह पिछले डेढ़ महीने से अपने घर में कैद है। परिवार वालों ने पुलिस पर भी आरोप लगाए हैं। परिवार का कहना है कि शिकायत के बाद भी पुलिस उनकी सुनवाई नहीं कर रही है।
संबंधित खबरें
पंजाब में AAP को लगा तीसरा झटका, अमृतसर नॉर्थ से विधायक का इस्तीफा
35 mins agoMP में अवैध शराब तस्करों का आतंक, ट्रक से कुचलकर की थाना इंचार्ज की हत्या
45 mins agoUP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
49 mins agoअब घर के पास ही जमा होगा Property Tax, 15 नवंबर तक लगेंगे स्पेशल कैंप
56 mins agoUP के कुशीनगर में भीषण सड़क हादसा, कार-ट्रक की टक्कर में 6 लोगों की मौत
1 hr agoपीलीभीत में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर एक्शन; 2 अधिकारी सस्पेंड, FIR भी होगी
1 hr agoदिवाली से पहले दिल्ली की हवा हुई 'जहरीली'! 349 तक पहुंचा AQI
3 hrs agoसीएम मान ने 37.43 लाख महिलाओं के खातों में ट्रांसफर किए 1,291 करोड़ रुपये
10 hrs agoबिहार में खुलेंगे 100 फ्रेश कैच कियोस्क, सीएम सम्राट ने किया उद्घाटन
11 hrs agoवोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines