बागपतः उत्तर प्रदेश के बागपत जिले से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां एक युवक का आरोप है कि प्रेमी के कहने पर पत्नी से उसका प्राइवेट पार्ट काटकर नार्मद बना दिया। इतना ही नहीं प्रेमी के साथ मिलकर उसे बंधक बनाए रखा। उसे रूह कंपा देने वाली यातनाएं दीं। किसी तरह वह अपनी पत्नी और उसके प्रेमी के चंगुल से मुक्त हुआ। अब उसने पुलिस से मामले की शिकायत की है।
प्रेम प्रसंग के कारण पति-पत्नी में होता था झगड़ा
घटना बागपत जिले के बड़ौत की बताई जा रही है। गुराना रोड के रहने वाले एक युवक ने पुलिस से गुहार लगाई है। उसने पुलिस को बताया कि पत्नी का एक युवक से प्रेम-प्रसंग चल रहा है। दोनों में इस बात को लेकर कई बार विवाद भी हुआ। आरोप है कि महिला ने कई बार उसकी पिटाई भी लगाई। एक दिन महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर उसे घर में ही बंधक बना लिया। प्रेमी के कहने पर उसका प्राइवेट पार्ट काट दिया। साथ ही कई दिनों तक उसे बंधक बनाते हुए यातनाएं भी दी गईं।
पीड़ित पति ने परिवार समेत लगाई पुलिस से गुहार
वहीं कई दिनों तक बेटे की कोई खबर नहीं होने पर परिवार वालों को चिंता हुई। जानकारी पर पता चला कि बेटे को बंधक बनाकर रखा गया है। परिवार वालों ने पुलिस के साथ मौके पर पहुंच कर उसे बंधन मुक्त कराया। वहीं बेटे की हालत को देखते हुए अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसने बताया कि उसकी पत्नी और पत्नी के प्रेमी ने उसका प्राइवेट पार्ट काट लिया है। युवक के परिवार वालों ने कोतवाली पुलिस को मामले में तहरीर दी है। वहीं कोतवाली प्रभारी का कहना है कि पीड़ित परिवार की ओर से तहरीर प्राप्त हुई है। मामले की जांच की जा रही है।
संबंधित खबरें
अंकिता भंडारी केस: धामी सरकार की पैरवी, दोषियों को उम्रकैद
52 mins ago'3 महीने में कराएं चुनाव', यूपी पंचायत इलेक्शन पर हाईकोर्ट ने दिया आदेश
2 hrs agoसीएम योगी बोले- ग्रामीण अर्थव्यवस्था की निर्माता बन रही यूपी की नारी
3 hrs agoसुप्रीम कोर्ट पहुंचा जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट बैन का मामला, याचिका दाखिल
3 hrs agoइश्क, धोखा और मर्डर…, सौरभ हत्याकांड को साहिल-मुस्कान ने कैसे दिया अंजाम?
4 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 15 अक्टूबर को गुल रहेगी बिजली, चेक करें अपना एरिया
4 hrs agoनीले ड्रम वाली मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, सौरभ मर्डर केस में फैसला
5 hrs ago90 हजार सैलरी और BMW कार, पूर्व पुलिस ऑफिसर लाइफस्टाइल पर कोर्ट की नजर
5 hrs agoमहाराष्ट्र के सूखा प्रभावित किसानों को राहत, ₹5000 की अग्रिम सहायता का ऐलान
5 hrs agoकोलकाता राजधानी के फर्स्ट AC में पुराने कंबल नहीं, मिलेंगे फ्लोरल कम्फर्टर
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines