Badaun News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के बदायूं (Badaun) जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां के उझानी थाने में महिला पुलिस कर्मी के साथ छेड़छाड़ के मामले में एसएसपी ने थाना प्रभारी समेत तीन पुलिसवालों को निलंबित किया है। बता दें कि इसी थाने में दो साल पहले छुट्टी ने देने पर एक सिपाही ने पहले थाना प्रभारी और फिर खुद को गोली मार ली थी। वर्तमान में हुई कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।
विभागीय जांच के भी दिए आदेश
एसएसपी ने बताया कि एक महिला सिपाही ने साथी सिपाही गुलाब सिंह (लिपिक) के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। प्रारंभिक जांच के बाद आरोपी सिपाही को निलंबित कर दिया है। वहीं इस पूरे मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में थाना प्रभारी शैलेंद्र कुमार सिंह और वरिष्ठ उपनिरीक्षक अनूप सिंह को भी निलंबित कर दिया गया है। साथ ही एसपी सिटी की निगरानी में विभागीय जांच के आदेश भी दिए हैं।
महिला सिपाही ने किया था आत्मदाह का प्रयास
इसके अलावा एसएसपी ने आरोपी गुलाब सिंह के खिलाफ छेड़छाड़ और मारपीट की धाराओं में मुकदमा दर्ज करने का भी आदेश जारी किया है। जानकारी के मुताबिक यह घटना 19 सितंबर की है। थाने में एक महिला सिपाही के साथ छेड़छाड़ हुई। महिला सिपाही की जब थाने में सुनवाई नहीं हुई तो उसने एसएसपी कार्यालय में मिट्टी का तेल डालकर आत्मदाह की कोशिश की।
जाति पूछकर छुट्टी देता था थाना प्रभारी
साथ ही एसएसपी ने बताया कि निलंबित हुए तीनों पुलिस अधिकारी एक ही जाति के हैं। जांच में सामने आया है कि अपने अधीनस्थों को छुट्टी देने में पक्षपात करते थे। वहीं महिला सिपाही ने भी अपनी तहरीर में लिखा है कि उझानी थाना प्रभारी केवल अपनी जाति के कर्मचारियों का पक्ष लेते हैं। उन्हें बिना किसी रोकटोक के छुट्टियां देते हैं। वहीं दूसरी जाति के पुलिस कर्मचारियों को परेशान करते हैं।
अभी पढ़ें – MP Crime: जिस जगह मिले थे कपड़े वहीं मिली जुड़वा बच्चों की लाश, मां पर हत्या का शक
महिला ने इसका विरोध किया तो कर दी वारदात
महिला सिपाही का आरोप है कि जब उसने इस मुद्दे को उठाया तो सिपाही गुलाब सिंह ने उसके साथ बदतमीजी करनी शुरू कर दी। 19 सितंबर को उसने अश्लील टिप्पणी की और उसे थप्पड़ मारा। महिला सिपाही ने जब इसकी शिकायत थाना प्रभारी और एसएसआई से की तो उन्होंने अनदेखा कर दिया। वहीं एसपी सिटी अमित किशोर श्रीवास्तव की प्रारंभिक जांच रिपोर्ट के बाद तीनों को निलंबित कर दिया गया है।
अभी पढ़ें – प्रदेश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
करतारपुर कॉरिडोर खोलने की मांग, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केंद्र से अपील की
40 mins agoकूनो नेशनल पार्क में चीता शावक की गोली लगने से मौत, जांच के लिए STF गठित
1 hr agoरामलीला मैदान में 1 नवंबर की रैली को दिल्ली पुलिस की मंजूरी, रखी 10 शर्तें
1 hr agoबिजनेसमैन को 20 रुपये का कचौड़ी ब्रेक पड़ा महंगा, 20 लाख लेकर भाग गए लुटेरे
1 hr ago'दुनिया की बराबरी नहीं, अब भारत को करना है लीड', युवाओं को PM मोदी का संदेश
2 hrs agoMP High Court में 418 पदों पर भर्ती, आवेदन की आज आखिरी तारीख
4 hrs agoमध्य प्रदेश में बारिश का अलर्ट, कई जिलों में आंधी और तेज हवाओं का अनुमान
4 hrs agoनाहन में तनाव के बाद 29 अक्टूबर तक निषेधाज्ञा लागू
5 hrs agoट्रेन के रिजर्व कोच में चोरी हुआ था 1.20 लाख का सामान, रेलवे देगा मुआवजा
5 hrs agoमुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दौलत राम कॉलेज में नए केंद्रों का उद्घाटन किया
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines