Ayodhya: उत्तर प्रदेश के अयोध्या में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां स्कूल जा रहीं दो किशोरियों को बाइक सवार तीन बदमाशों ने घेर लिया। उनके साथ छेड़छाड़ कर दी। आरोप है कि किशोरियों के कपड़े भी फाड़ दिए। उनके चीखने पर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। उन्होंने एक आरोपी को पकड़ लिया। वहीं दो मौके से फरार हो गए। बताया जा रहा है कि पकड़े गए युवक ने अपना हिंदू नाम बताया था, लेकिन बाद उसका नाम कुछ और निकला।
ई-रिक्शे से स्कूल जा रही थीं दोनों बहनें
घटना गुरुवार की है। अयोध्या जिले के रीडगंज इलाके में दो सगी बहनें (नाबालिग) ई-रिक्शा में सवार होकर स्कूल जा रही थीं। तभी पीछे से आए बाइक सवार तीन बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। उनके साथ छेड़छाड़ करने लगे। आरोप है कि किशोरियों ने विरोध किया तो उन्होंने उनके कपड़े फाड़ दिए। इसके अलावा किशोरियों ने और भी गंभीर आरोप लगाए हैं। घटना को देखकर मौके पर भीड़ जमा हो गई। भीड़ को देख आरोपी भागने लगे। इस पर लोगों ने दौड़ा कर एक आरोपी को पकड़ लिया।
पहले अपना हिंदू नाम बताया, बाद में निकला कुछ और
वहीं ई-रिक्शा चालक ने किशोरियों के परिवार वालों को मामले की जानकारी दी। मौके पर पहुंचे परिवार वालों ने आरोपी की जमकर धुनाई लगाई। किशोरियों के परिवार वालों का आरोप है कि आरोपी ने पहले अपना हिंदू नाम बताया था, लेकिन बाद में वह दूसरे समुदाय का निकाला। लोगों ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है। वहीं पीड़ित की तहरीर तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। अयोध्या के एसपी सिटी ने बताया कि एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। दो अरोपियों की तलाश जारी है।
संबंधित खबरें
प्रह्लाद जोशी की मौजूदगी में सम्राट चौधरी का शिक्षा पर फोकस
23 mins agoLIVE: दिल्ली में आज 2 बजे CJP नेताओं की प्रेस कॉन्फ्रेंस
5 hrs agoदिल्ली में हालात सामान्य! संडे को खुलेंगी दुकानें, रेल यात्रियों को भी राहत
13 hrs agoCJP प्रोटेस्ट के बीच आज भी बंद रहेंगी दिल्ली की 30 सड़के, डायवर्जन लागू
13 hrs agoदिल्ली मेट्रो के 45 स्टेशनों को फिर खोला गया, एंट्री-एग्जिट शुरू
13 hrs agoप्रदर्शनकारियों की हिरासत को सुप्रीम कोर्ट में दी गई चुनौती, कल होगी सुनवाई
15 hrs agoइंटरनेट बंद..., CJP प्रोटेस्ट ने कैसे बढ़ाई ट्रेन पैसेंजर्स की टेंशन?
16 hrs agoमुंबई में 400 से ज्यादा प्रदर्शनकारी हिरासत में, एक्टर इमरान खान भी डिटेन
17 hrs agoSIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
19 hrs agoदिल्ली दंगे में ताहिर हुसैन दोषी करार, कोर्ट ने 7 आरोपियों को किया बरी
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines