Amethi News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के अमेठी (Amethi) जिले में बारावफात के जुलूस में सिर तन से जुदा के नारे लगाए गए। इसका वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर जमकर वायरल (Video Viral) हुआ। वीडियो के संज्ञान में आते ही पुलिस हरकत में आई और मामले में सात लोगों को पकड़ा। इनमें दो नाबालिग भी हैं।
वीडियो सामने आने के बाद दर्ज हुआ मुकदमा
जानकारी के मुताबिक अमेठी में बारावफात के जुलूस के दौरान कथित तौर पर सिर तन से जुदा के नारे लगाए गए थे। अमेठी पुलिस ने सोमवार को दो नाबालिगों समेत सात लोगों को पकड़ा। बता दें कि नारे लगाते लोगों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसके बाद नौ लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया था।
जुलूस में शामिल हुए थे हजारों लोग
अमेठी में मोहम्मद जायसी की दरगाह पर हर साल रबीउल अव्वल साधारण तरीके से मनाया जाता है। इस साल भी सैकड़ों लोग जुलूस निकालकर त्योहार मनाने के लिए जुटे थे। लेकिन जुलूस में एक समूह ने अचानक नारे लगाना शुरू कर दिया। सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि नारे लगाने में युवा और कुछ बच्चे भी शामिल हैं।
अभी पढ़ें – Chhattisgarh: मुलायम सिंह यादव का अंतिम संस्कार कल, सीएम भूपेश भी शामिल होने पहुंचेंगे सैफई
राजस्थान में सामने आया था ऐसा ही मामला
पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए 10-15 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर नौ लोगों को नामजद किया है। मामले की जांच के लिए मौके पर डीआईजी अमरेंद्र कुमार सिंह पहुंचे। वहीं अमेठी के पुलिस अधीक्षक इलामारन ने बताया कि यह वीडियो जयस इलाके का है। आपको बता दें कि ऐसा ही एक वाक्या राजस्थान के जोधपुर में रविवार को हुआ था। यहां भी सिर तन से जुदा के नारे लगाए गए।
अभी पढ़ें – प्रदेश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
दिवाली से पहले दिल्ली की हवा हुई 'जहरीली'! AQI में भारी उछाल
1 hr agoसीएम मान ने 37.43 लाख महिलाओं के खातों में ट्रांसफर किए 1,291 करोड़ रुपये
8 hrs agoबिहार में खुलेंगे 100 फ्रेश कैच कियोस्क, सीएम सम्राट ने किया उद्घाटन
8 hrs agoवोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
8 hrs agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
9 hrs agoहेलीकॉप्टर में दो पायलट अनिवार्य, DGCA के नियम के विरोध में उतरे ऑपरेटर्स
9 hrs agoदिल्ली में INDIA की महारैली के बीच पटना में कांग्रेस दफ्तर पर पुलिस की रेड
10 hrs agoप्रधानमंत्री मोदी के पत्र पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जताया आभार
12 hrs agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने मोहन यादव को लिखा पत्र
12 hrs ago1984 हिंसा के पीड़ितों को न्याय दिलाने हरि नगर पहुंचीं Rekha Gu रेखा गुप्ता
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines