---विज्ञापन---

प्रदेश angle-right

Aligarh: रात में जगाकर दांतों से काटती है पत्नी, पीड़ित पति ने पुलिस से लगाई छुटकारे की गुहार

Aligarh Crime News: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में अजीबोगरीब मामले सामने आया है। यहां एक पति ने अपनी नई नवेली दुल्हन पर दांतों से काटकर घायल करने का आरोप लगाया है और इसकी थाना पुलिस से शिकायत की है। पति का आरोप है कि उसकी पत्नी उसे आए दिन पीटती है। इतना ही नहीं […]

---विज्ञापन---

Aligarh Crime News: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में अजीबोगरीब मामले सामने आया है। यहां एक पति ने अपनी नई नवेली दुल्हन पर दांतों से काटकर घायल करने का आरोप लगाया है और इसकी थाना पुलिस से शिकायत की है। पति का आरोप है कि उसकी पत्नी उसे आए दिन पीटती है। इतना ही नहीं युवक ने अपनी पत्नी पर और भी कई गंभीर आरोप भी लगाए हैं। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

कुछ माह पहले ही हुई है शादी

घटना अलीगढ़ जिले के टप्पल थाना क्षेत्र के एक गांव की है। जानकारी के मुताबिक यहां रहने वाले एक युवक की कुछ समय पहले ही शादी हुई है। अब युवक अपनी पत्नी से खौफजदा है। उसका कहना है कि उसकी पत्नी रात में जागकर उसे दांतों से काटती है। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट करती है। इतना ही नहीं पिछली रात को उसने अपने हाथों को जमीन में दे मारा। चूड़ियां तोड़ ली। उसे रोका तो अपना सिर दीवार में मार दिया। मामला बढ़ा तो पति ने पुलिस को मामले की जानकारी दी।

---विज्ञापन---

पत्नी के नशा करने का लगाया आरोप

युवक का आरोप है कि उसकी पत्नी शराब और भांग का नशा करती है। नशा करने के बाद वह आक्रामक हो जाती है। झगड़ा करती है। युवक ने अब पत्नी से छुटकारा दिलाने की पुलिस से गुहार लगाई है। युवक का कहना है कि घर में बुगुर्जों को भी मारने की धमकी देती है। इन्हीं सब आरोपों को लगाते हुए युवक ने थाना पुलिस को तहरीर दी है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि पति-पत्नी में झगड़ा हुआ था। युवक द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है।

गांव में चर्चा का विषय बना मामला

वहीं मामला इलाके में चर्चाओं का विषय बन गया है। लोगों का कहना है कि कुछ माह पहले ही दोनों की शादी हुई है, लेकिन शादी के बाद से ही दोनों में झगड़े होने लगे। झगड़ा अब इतना बढ़ गया है कि युवक अपनी पत्नी से छुटकारा पाना चाहता है। उसका कहना है कि अगर ऐसा ही चला तो कभी भी कोई बड़ी घटना हो सकती है।

---विज्ञापन---

(www.richmondartmuseum.org)

First published on: Aug 22, 2022 01:24 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola