Aligarh: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में एक बच्ची के हिजाब न पहले और परिवार वालों की ओर से हिंदी सिखाए जाने की बात कहने पर उसे स्कूल से निकाल दिया। पीड़ित पिता ने अलीगढ़ जिलाधिकारी से मामले की शिकायत की है। वहीं जिलाधिकारी ने दो सदस्यीय कमेटी का गठन कर मामले की जांच के आदेश दिए हैं। पिता का आरोप है कि बेटी हिंदी के अक्षरों को पहचानती तक नहीं है। उसे सिर्फ उर्दू ही सिखाई जाती है।
इस्लामिक मिशन स्कूल में पढ़ती है बच्ची
दरअसल, सोमवार को अलीगढ़ के ही रहने वाले मोहम्मद आमिर ने जिलाधिकारी को एक शिकायती पत्र दिया। आमिर ने बताया कि उसकी बेटी इस्लामिक मिशन स्कूल में पढ़ती है। पिता का आरोप है कि उसकी बेटी को हिजाब नहीं पहनने के कारण स्कूल से निकाल दिया गया है। आमिर का कहना है कि बेटी हिंदी के अक्षरों को पहचानती भी नहीं है। स्कूल में राष्ट्रगान भी नहीं कराया जाता है। सिर्फ उर्दू ही पढ़ाई जाती है।
डीएम ने दो शिक्षाधिकारियों को सौंपी जांच
आमिर ने बताया कि उन्होंने एक दिन बेटी के स्कूल में जाकर जब इसकी शिकायत की तो स्कूल प्रबंधन उससे बहस करने लगा। बेटी को स्कूल से निकालने की नसीहत दी थी और अब बेटी को स्कूल से निकाल दिया है। पीड़ित ने सोमवार को जिलाधिकारी से मामले की शिकायत की। जिलाधिकारी ने तत्काल मामले में जांच के आदेश कर रिपोर्ट सौंपने को कहा है। वहीं बीएसए की ओर से खंड शिक्षाधिकारी और एबीएसए को जांच सौंपी है। मंगलवार को दोनों अधिकारियों ने स्कूल में जाकर मामले की जांच की।
दोनों पक्षों के बयान हुए दर्ज, डीएम को सौंपेंगे रिपोर्ट
अधिकारियों ने दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए हैं। आज यानी बुधवार को जांच अधिकारी अपनी रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंपेंगे। सूत्रों के मुताबिक स्कूल में जांच के लिए गए अधिकारियों ने पाया है कि बच्ची का स्कूल से नाम अभी काटा नहीं गया है। वहीं पीड़ित आमिर का कहना है कि उसे अब अपनी बच्ची को इस स्कूल में नहीं पढ़ाना है। उसके द्वारा जमा की गई स्कूल फीस, ड्रेस और कॉपी-किताबों का पैसा उसे वापस किया जाए।
संबंधित खबरें
डॉक्टर दंपती से 76 लाख की साइबर ठगी, डिजिटल अरेस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार
30 mins ago66 मिनट में हेलीकॉप्टर क्रैश, हवा में पेश आईं मुश्किलें; कैसे हुआ हादसा?
44 mins agoIAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ ACB जांच को मंजूरी, पद के दुरुपयोग का आरोप
1 hr agoझारखंड: मंत्री योगेंद्र ने हजारीबाग में जल जीवन मिशन की योजनाओं की समीक्षा
2 hrs agoजयपुर में घर की नौकरानी ने चुराए 13 लाख के जेवर, प्रेमी के कहने पर की चोरी
2 hrs agoहड़ताल खत्म होने के बाद जामिया में इस तारीख से शुरू होगी ऑफलाइन क्लास
4 hrs agoसंसद में आर-पार! वोट चोरी पर राहुल गांधी और अखिलेश को अमित शाह की चुनौती
4 hrs agoइंडिया ब्लॉक की रैली के खिलाफ 1 नवंबर को BJP का मार्च, 5000 लोग होंगे शामिल
6 hrs agoमार्केट संघ ने राहुल-सोनिया गांधी को लिखी चिट्ठी, रैली स्थगित करने की अपील
6 hrs ago2017 से अब तक चारधाम यात्रा मार्ग पर हुए कितने हेलीकॉप्टर हादसे?
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines