Aligarh crime News: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में झारखंड के दुमका जैसी वारदात होने से बच गई। यहां एकतरफा प्यार में सिरफिरे ने एक युवती पर पेट्रोल डालकर आग लगाने का प्रयास किया। छात्रा ने मौके से भाग कर अपनी जान बचाई। वहीं पेट्रोल से भीगी छात्रा अपने घर पहुंची तो परिजनों के होश उड़ गए। वहीं छात्रा के परिजनों की ओर से आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है। पहले भी आरोपी ने छात्रा को रास्ते में रोका था। दोस्ती का प्रस्ताव ठुकराने पर युवती के साथ गाली गलौज की थी।
पढ़ाई के साथ एक दुकान पर नौकरी भी करती है छात्रा
घटना अलीगढ़ के क्वार्सी थाना क्षेत्र की है। यहां रहने वाली 19 वर्षीय युवती 11वीं की छात्रा है। वह रामघाट रोड पर एक दुकान पर नौकरी भी करती है। आरोप है कि छात्रा की ही कॉलोनी का रहने वाला आरोपी उससे एकतरफा प्यार करता है। पूर्व में कई बार उसे दोस्ती के लिए प्रस्ताव दे चुका है। जानकारी के मुताबिक घटना सोमवार रात 10 बजे की है। वह दुकान से अपने घर लौट रही थी। तभी रास्ते में वहीं सिरफिरा आ गया। छात्रा को रोक लिया। उससे दोस्ती के लिए कहने लगा।
थप्पड़ मारने पर छात्रा ने आरोपी की आंखों में डाली थी मिर्ची
छात्रा ने उसका प्रस्ताव ठुकरा दिया। इसके बाद आरोपी ने उसे गाली देना शुरू कर दिया। छात्रा ने विरोध किया तो आरोपी ने उसे थप्पड़ मार दिया। इसी दौरान छात्रा के हाथ कहीं से मिर्च लग गई। छात्रा ने अपनी जान बचाने के लिए मिर्च उसकी आंखों में लगा दी और अपने घर की ओर जाने लगी। वहीं तमतमाया आरोपी उसके पीछे लग गया। थोड़ी देर में कहीं से बोतल में पेट्रोल ले आया। घर जा रही छात्रा पर आरोपी ने पेट्रोल उड़ेल दिया। उसे जिंदा जलाने के लिए आग लगाने ही वाला था।
पेट्रोल से भीगी छात्रा चीखते हुए भागी तो लग गई भीड़
तभी छात्रा शोर मचाती हुई मौके से भागने लगी। छात्रा को चीखता हुए देख भीड़ जमा हो गई, जिसे देख आरोपी भाग खड़ा हुआ। वहीं पैट्रोल से भीगी छात्रा अपने घर पहुंची। छात्रा को देख परिवार वालों के होश उड़ गए। वह उसे लेकर पहले थाना क्वार्सी और फिर अस्पताल पहुंचे। घटना के बाद छात्रा काफी सहमी हुई है। उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं सीओ-3 श्वेताभ पांडेय ने बताया कि छात्रा के साथ हुई घटना एकतरफा प्यार की बात सामने आई है। मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।
संबंधित खबरें
दिल्ली में 14 अक्टूबर इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, चेक करें एरिया
1 hr agoउत्तराखंड में एक साल के लिए गुटखा-पान मसाला बैन, सरकार ने उठाया सख्त कदम
1 hr agoUP में ग्राम प्रहरियों का मानदेय बढ़ा, परिवार को 5 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज
2 hrs agoदिल्ली में बिजली सब्सिडी के लिए बदले नियम, अब आधार हुआ अनिवार्य
2 hrs agoगांधीनगर नगर निगम चुनाव में BJP की बंपर जीत, 44 में से 38 सीटें जीतीं
3 hrs agoजुर्माना, FIR, जेल… महाराष्ट्र में 'वाटर कर्फ्यू' जैसी नौबत, अल नीनो का असर
4 hrs agoएंटी-ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर झोटा की पंजाब में हत्या, VIDEO भी आया सामने
5 hrs agoउत्तर प्रदेश में लीज रजिस्ट्री हुई सस्ती, सरकार ने तय की फीस
6 hrs agoप्रेमिका को झरने पर ले जाकर दिया धक्का, पुलिस से बोला- सेल्फी लेते हुए गिरी
6 hrs agoनोएडा का होगा विस्तार, 20 हजार हेक्टेयर में बनेगा ‘न्यू नोएडा’
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines