अयोध्या में बना सीएम योगी आदित्यनाथ का मंदिर, Photo और Video Viral होने पर अखिलेश यादव ने कसा तंज
Edited By Naresh Chaudhary

Edited By Naresh Chaudhary

Ayodhya News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के अयोध्या (Ayodhya) जिले में भगवान श्रीराम का मंदिर पूरी गति से तैयार हो रहा है, लेकिन राम मंदिर से पहले अयोध्या का एक मंदिर काफी सुर्खियों में है। यह मंदिर है मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) का। जी हैं, सीएम योगी के एक प्रशंसक ने रामजन्म भूमि से करीब 15 किमी दूर स्थित मौर्या के पुरवा में यह मंदिर बनवाया है। यहां बाकायदा सुबह और शाम को आरती भी की जाती है। मंदिर इस समय काफी चर्चाओं में है। मंदिर के फोटो और वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल हो रहे हैं।
अयोध्या के नजदीक कराया गया CM योगी के मंदिर का निर्माण… होती है पूजा, भजन और आरती#YogiAdityanath #Ayodhya @myogiadityanath pic.twitter.com/UPB94M95SX
— News24 (@news24tvchannel) September 19, 2022
सीएम योगी के प्रशंसक प्रभाकर मौर्य ने बताया कि उन्होंने संकल्प लिया था कि जो भी अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण कराएगा, वह उसका मंदिर अपने गांव में बनवाएंगे। इसी के तहत उन्होंने अपना गांव मौर्या का पुरवा में मंदिर स्थापित किया गया है।

मंदिर में सीएम योगी की प्रतिमा स्थापित की गई है। खास बात यह है कि यहां सीएम योगी की धनुषधारी प्रतिमा लगाई गई है। सुबह और शाम को नियमित तौर पर यहां आरती और भजन मंडली बैठती है।

मीडियो रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रभाकर मौर्या ने इस मंदिर को बनवाने में करीब साढ़े आठ लाख रुपये खर्च किए हैं। उन्होंने बताया कि सीएम योगी की प्रतिमा बनवाने के लिए राजस्थान की एक मूर्ति बनाने वाली फर्म को ऑर्डर दिया था। साथ ही सीएम योगी की प्रतिमा को भगवान राम का लुक दिया गया है। प्रतिमा में उनके हाथ में धनुष में है। उन्होंने बताया कि वह सीएम योगी और उनके कामों से खासे प्रभावित हैं। इसलिए उन्होंने सीएम योगी का मंदिर बनवाया है।
ये तो उनसे भी दो क़दम आगे निकले… अब सवाल ये है कि पहले कौन? pic.twitter.com/FCHJVCpH1o
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) September 19, 2022
वहीं अयोध्या में सीएम योगी के मंदिर की खबर आने के बाद समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से सरकार पर तंज कसा। उन्होंने लिखा, ‘ये तो उनसे भी दो कदम आगे निकल गए, अब सवाल ये है कि आगे कौन है’।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: