Agra Crime News: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में पुलिस और प्रशासन को खनन माफिया की ओर से खुली चुनौती देने वाला एक मामला सामने आया है। यहां एक वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा है। वीडियो में महज 35 सेकेंड में 25 ट्रैक्टर टोल के बैरियर को तोड़ते हुए निकलते दिखाई दे रहे हैं। रफ्तार में निकलते इन ट्रैक्टरों को रोकने की टोल कर्मियों ने कोशिश भी की, लेकिन खनन माफिया के हौसले बुलंद दिखाई दिए। वहीं घटना और घटना के बाद वीडियो वायरल होने पर जिला प्रशासन में हड़कंप है।
राजस्थान से खनन की मिट्टी ला रहे थे ट्रैक्टर चालक
जानकारी के मुताबिक घटना रविवार सुबह 5 बजे की बताई जा रही है। आगरा जिले में राजस्थान की सीमा पर स्थिति सैंया कस्बे में हाईवे पर टोल प्लाजा है। टोल प्लाजा के पास ही सैंया थाना है। रविवार को अवैध खनन करके मिट्टी को धौलपुर की ओर से आगरा ले जाया जा रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रैक्टरों के चालकों ने सैंया टोल प्लाजा के बैरियर को तोड़ दिया और एक के बाद एक लगातार कई ट्रैक्टर दौड़ते हुए बैरियर से निकल गए। घटना को देखकर टोल पर तैनात कर्मचारी भी सहम गए।
देखें टोल का खौफनाक वीडियो
टोल मैनेजर ने पुलिस को दी तहरीर
कुछ टोल कर्मियों ने इन ट्रैक्टरों को रोकने की भी कोशिश की, लेकिन वे असफल रहे। टोल कर्मियों के मुताबिक आरोपी ट्रैक्टर चालकों ने उन्हें कुचलने का भी प्रयास किया। घटना के बाद सैंया टोल प्लाजा के मैनेजर की ओर 20-25 अज्ञात ट्रैक्टर चालकों के खिलाफ थाना सैंया में तहरीर दी है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। आपको बता दें कि धौलपुर की ओर से आगरा में भारी मात्रा में अवैध रूप से खनन का काम होता है। पुलिस भी कुछ समय के लिए सख्ती करती है, लेकिन फिर वह भी चुप बैठ जाते हैं।
टोल का सीसीटीवी फुटेज हुआ वायरल
वहीं सैंया टोल पर लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी घटना कैद हो गई है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सबसे पहले एक ट्रैक्टर ने टोल का बैरियर तोड़ा। इसके बाद एक एक करके लगातार ट्रैक्टर निकलते जा रहे हैं। वहीं टोल पर तैनात कर्मचारियों ने पहले अपनी जान बचाई। इसके बाद डंडों से ट्रैक्टर चालकों पर हमला भी किया, लेकिन ट्रैक्टर चालकों की रफ्तार नहीं रुकी। आपको बता दें दो साल पहले इसी थाना क्षेत्र के दो सिपाहियों को खनन करके भाग रहे ट्रैक्टर चालकों ने कुचल कर मार डाला था।
संबंधित खबरें
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट के तौर पर हटाने का आदेश किसने दिया?: दिल्ली HC
3 hrs agoबिहार में बड़ा हादसा, नदी में डूबने से 11 बच्चों की मौत, मुआवजे का ऐलान
4 hrs agoसौरव दास और आशुतोष रांका को जंतर-मंतर में घुसना पड़ा भारी, FIR दर्ज
5 hrs agoममता बनर्जी पर महिला ने किया हमला! TMC का दावा- हाथ में था चाकू
5 hrs agoएंटी ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा की हत्या का NHRC ने लिया संज्ञान
5 hrs agoसीएम धामी ने अजीत डोभाल पर राहुल गांधी की टिप्पणियों पर आपत्ति जताई
6 hrs agoIIIT रांची के छात्र की मौत की जांच के लिए शिक्षा मंत्रालय ने बनाई कमेटी
9 hrs agoदिल्ली में 14 अक्टूबर इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, चेक करें एरिया
11 hrs agoउत्तराखंड में एक साल के लिए गुटखा-पान मसाला बैन, सरकार ने उठाया सख्त कदम
11 hrs agoUP में ग्राम प्रहरियों का मानदेय बढ़ा, परिवार को 5 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines