यूपी के सहारनपुर में भीषण सड़क हादसा, ट्रक और मारुति वैन में टक्कर एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत

Saharanpur Road Accident

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में भीषण सड़क हादसा हुआ है। यहां ट्रक और मारुति वैन में टक्कर हो गई। इस हादसे में एक ही परिवार के 4 युवक और 2 महिलाओं समेत 6 लोगों की मौत हो गई। जबकि एक लोग गंभीर रुप से घायल हैं। वहीं ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया है।

बताया जा रहा है कि ये हादसा रात करीब 9 बजे सहारनपुर के कोतवाली बेहट क्षेत्र में गंदेवड़ के पास हुआ। मिर्जापुर गांव निवासी आदिल और उसके परिवार के लोग मारुति वैन में सहारनपुर गए थे। वहां एक अस्पताल में उनके परिवार की एक महिला की डिलीवरी हुई थी, जिससे मिलने के बाद वह लौट रहे थे। मीरगढ़ गांव से आगे गंदेवड़ के पास सामने से आ रहे ट्रक ने मारुति वैन में टक्कर मार दी।

हादसे में वैन में सवार आदिल पुत्र फुरकान, उसकी पत्नी आसमा, मशकूर पुत्र मंजूर और उसकी पत्नी रूकसार की मौके पर ही मौत हो गई।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ