UPSC Pawan Kumar House And Financial Condition (विहान शाहनवाज):बीते दिन यानी मंगलवार को यूपीएससी 2024 का रिजल्ट घोषित हुआ। इसमें रघुनाथपुर गांव के एक टूटे-फूटे घर में रहने वाले पवन कुमार ने 239 वीं रैंक हासिल की। वह 3 बहनों में इकलौते भाई हैं और उनके पिता एक किसान हैं। किसी कोठी-बंगले वाले लड़के ने नहीं बल्कि एक छोटे-से कच्चे मकान में रहने वाले लड़के ने इतना बड़ा एग्जाम क्रैक करके सबको हैरान कर दिया है। जानें एक गरीब घर के लड़के ने कितना स्ट्रगल करके क्रैक किया यूपीएससी?
पवन का परिवार एक कमरे के कच्चे मकान में रहता है और उनके पास छप्पर की मरम्मत तक करवाने का पैसा नहीं है। वह चूल्हे पर खाना बनाते हैं और घर की हालत बेहद खराब हो चुकी है। बेटे की इस उपलब्धि को देख पिता मुकेश कुमार खुश हैं। पिता ने बताया कि खेती से पैसा इकठ्ठा करके उन्होंने पवन को कोचिंग दिलाई। वह मनरेगा मजदूरी भी कर चुके हैं, जिससे उन्हें 200 रुपये ध्याड़ी मिला करती थी और बाद में वह भी बंद हो गया।
क्या करती हैं पवन की तीनों बहनें?
पवन कुमार की सबसे बड़ी बहन बीए के एग्जाम के बाद अब एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ती है। दूसरी बहन इस समय बीए के एग्जाम दे रही है और तीसरी बहन 12वीं कक्षा में पढ़ रही है।
पिता ने बताया कि पवन छोटी उम्र से ही IAS बनना चाहते थे। उन्होंने दो साल दिल्ली के मुखर्जी नगर में कोचिंग ली। वह पिछले दो बार तो यूपीएससी क्रैक नहीं कर पाए लेकिन इस बार उनकी मेहनत रंग लाई। पिता ने मजदूरी करके और ब्याज पर पैसा उठाकर अपने बेटे को कोचिंग दिलाई।
टूटी छत वाले घर को पक्का मकान कहकर नहीं दिया सरकारी योजना का लाभ
गैस सिलेंडर के लिए जब उज्ज्वला योजना आई, तो फ्री वाला सिलेंडर उन्हें भी मिल गया लेकिन फिर भी कई दिक्कतों का सामना करना पड़ा। पवन के पिता ने कहा कि सिलेंडर भरवाने में जो पैसे लगते थे, उससे तो एक बच्चे की फीस भर जाती इसलिए उन्होंने चूल्हे पर रोटी बनाना ही सही समझा।
पवन के पिता ने प्रधानमंत्री आवास योजना में भी ट्राई किया। उन्हें बोला गया कि उनके पास इंक्वायरी आएगी। कुछ जानकार लोगों से पूछताछ हुई। जब प्रधान ने पूछा कि कोई जवाब मिला भी या नहीं? तो पवन के पिता ने कॉल की। कॉल करने पर पता चला कि उन्हें योजना के लिए पात्र नहीं माना और कहा गया कि उनका पक्का मकान है। छत टपकती है लेकिन उसे न देख के ईंट देखी और मकान को पक्का मान लिया गया।
टपकती छत की वजह से एक खाट पर बैठकर चारों ने काटी रात
जब पवन की मां से घर की हालत के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि बाइश में तो कभी-कभी इतनी छत टपकती है कि एक खाट पर चारों लोगों ने बैठकर पूरी रात काटी है।
संबंधित खबरें
LIVE: मॉडर्न फार्मिंग बढ़ेगी तो पहाड़ों से रुकेगा लोगों का पलायन- बालकृष्ण
4 hrs agoदुष्कर्म का आरोपी जज पॉक्सो केस की कैसे कर सकता सुनवाई? SC ने लिया संज्ञान
5 hrs ago'नहीं लड़ूंगा चुनाव, बनूंगा मुख्यमंत्री', यूपी चुनाव को लेकर अखिलेश का ऐलान
8 hrs agoकिसानों और महिलाओं के लिए बड़े पैकेज का ऐलान, CM योगी ने दी दिवाली सौगात
8 hrs agoहिमालय में सजेगा जड़ी-बूटियों का बड़ा मेला, 4 से 6 नवंबर तक 'हर्बल कुंभ'
18 hrs agoढाई लाख के गहने... ट्रेन के फर्स्ट AC डिब्बे में हुई चोरी तो महिला ने रोते
21 hrs agoउत्तरकाशी में 4,000 मीटर से ऊंचे ट्रेकिंग रूट बंद, गौमुख-तपोवन जाने पर रोक
1 day agoयूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
1 day agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
1 day ago'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines