(शाहनवाज चौधरी, बुलंदशहर)
Bulandshahr News : बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ के लुक को दोहराना यूट्यूबर्स को भारी पड़ गया। ये यूट्यूबर बाजार में जवान के लुक में रील बना रहे थे, जिससे लोगों में भगदड़ मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने 6 यूट्यूबर्स को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया और उनकी सारी एक्टिंग फेल हो गई। पुलिस ने बताया कि आरोपी बाजार में दहशत फैलाने का काम कर रहे थे।
यह मामला उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले की डिबाई कोतवाली का है। शाहरुख खान के ‘जवान’ लुक की तरह ही यूट्यूबर भी सड़क पर एक्टिंग कर रहे थे। वे सिर और मुंह पर खून जैसे रंग से सनी पट्टी बांध हाथों में डंडे लेकर रील बना रहे थे, जिससे बाजार में दहशत फैल गया। इस दौरान किसी ने पुलिस ने इसकी जानकारी दे दी।
यह भी पढ़ें : सू-सू की एक बूंद से दोस्त बना कातिल! धारदार हथियार से चेहरे पर किए ताबड़तोड़ वार, बेरहमी से की हत्या
सिर-चेहरे पर बांध रखी थीं लाल रंग की पट्टियां
स्थानीय पुलिस ने पूरे बाजार में घूम-घूमकर रील बना रहे सभी यूट्यूबर्स को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शिवा कुमार, रोबिन कुमार, कुशल कुमार, अंकुश मीना, अमन कुमार और सचिन मीणा के रूप में हुई। सोशल मीडिया पर रील बनाकर पलभर में फेसम होने के चक्कर में यूट्यूबर्स ने सिर, चेहरे और हाथ पर लाल रंग की पट्टियां बांध रखी थीं। वे ये दिखाने की कोशिश कर थे कि वे लहूलुहान हैं। साथ ही यूट्यूबर हाथ में डंडे लिए हुए थे।
यह भी पढ़ें : पुलिस में नौकरी की ख्वाहिश रखने वाली महिला बनी बस ड्राइवर, पति ने कंडक्टर के रूप में दिया साथ
जानें एसएसपी ने क्या कहा?
एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि गिरफ्तार किए गए यूट्यूबर्स डिबाई क्षेत्र के मुख्य बाजार और सड़कों पर अराजकता और दहशत फैला रहे थे। रील बनाने के चक्कर में ये लोग खून जैसे रंग की पट्टी बांधकर एक झुंड में घूम रहे थे, जिससे बाजार में दहशत का माहौल पैदा हो गया। इस तरह की गैर कानूनी गतिविधि किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
संबंधित खबरें
दिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
1 hr agoCM धामी ने माउंट मुकुट की सफल चढ़ाई के बाद ICG की टीम का किया स्वागत
5 hrs agoहरिद्वार कुंभ 2027 का लोगो, वेबसाइट और गीत लॉन्च
5 hrs agoUP के 1.21 करोड़ पेंशनरों के लिए बड़ा फैसला, जानें क्या है सरकार की योजना?
10 hrs agoमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
1 day agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
1 day agoलखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
1 day agoअयोध्या राम मंदिर में रंगमहल बैरियर से VIP एंट्री होगी बंद, नई जगह होगी तय
1 day agoSIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
2 days agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines