Singer farmani naaz father and brother arrested: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में फरमानी नाज के चचेरे भाई का मर्डर उनके ही पिता और भाई ने किया था। यह खुलासा पुलिस ने किया है। हत्या के पीछे अवैध संबंधों को वजह बताया गया है। फरमानी के पिता आरिफ और भाई फरमान ने वारदात को अंजाम दिया था। वारदात में 3 और लोग भी शामिल हैं। एक आरोपी फरार है, चार आरोपियों को मंगलवार को अरेस्ट कर लिया गया।
5 अगस्त को आरोपियों ने किया था मर्डर
फरमानी नाज यूपी की यूट्यूबर और सिंगर हैं। रतनपुरी थाना क्षेत्र के गांव मुहम्मदपुर माफी में हत्या को 5 अगस्त को अंजाम दिया गया था। यहां 17 साल के खुर्शीद की चाकू मारकर हत्या की गई थी। मुजफ्फरनगर के एसपी (ग्रामीण) अतुल श्रीवास्तव ने हत्यारोपियों के बारे में जानकारी दी है। पुलिस का कहना है कि सिंगर के भाई फरमानी, पिता आरिफ, दो रिश्तेदारों जाकिर और फरियाद ने एक अन्य व्यक्ति के साथ मिलकर साजिश रची थी।
एक अन्य आरोपी शाकिर की तलाश पुलिस कर रही है। पुलिस ने बताया कि फरमान ने स्वीकार किया है कि उसकी पत्नी के साथ खुर्शीद का अफेयर चल रहा था। जिसके बाद उन लोगों ने हत्या की साजिश रची थी। पुलिस ने वारदात में प्रयोग किया चाकू बरामद कर लिया है। सिंगर फरमानी नाज पिछले साल सुर्खियों में आई थी। फरमानी ने भगवान शिव की स्तुति वाला गीत हर-हर शंभू गाया था।
यह भी पढ़ें-महात्मा गांधी से मोदी तक…कैसे मजबूत होता गया भारत-इजरायल का रिश्ता? 9 बड़े कारण
जिसके बाद देवबंद के मौलवी ने भी इसे गैर इस्लामिक करार दिया था। फरमानी नाज मुजफ्फरनगर की रहने वाली हैं। जिनको यूट्यूब पर 45 लाख लोग फॉलो करते हैं। फरमानी ने कहा था कि कलाकारों का कोई धर्म नहीं होता है। हर-हर शंभू गाकर कोई गलती नहीं की है। सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल के सीजन 12 में भी फरमानी अपनी प्रतिभा को दिखा चुकी हैं।
एसपी ने बताया कि खुर्शीद के पिता वली मोहम्मद की शिकायत पर केस दर्ज किया गया था। गांव के बाहर आरोपियों ने खुर्शीद को मारा था। पुलिस की 3 टीमों ने मामले की जांच की। जिसके बाद आरोपियों के बारे में सुराग लगा। पुलिस ने बाइक भी बरामद कर ली है। जिसका प्रयोग हत्या में किया गया था। मृतक फरमानी नाज का चचेरा भाई था।
संबंधित खबरें
'मुझ पर 28 केस... जेल में ही मर जाऊंगा', सुप्रीम कोर्ट में बोले आजम खान
6 hrs agoUP चुनाव 2027 पर चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, मतदान केंद्रों की संख्या घटाई
7 hrs agoआजम खान को SC से बड़ा झटका, ED केस में जमानत याचिका पर सुनवाई से इनकार
7 hrs agoभारत का पहला पब्लिक ट्रांसपोर्ट रोपवे, 15 मिनट में पूरा होगा वाराणसी का सफर
9 hrs agoउत्तरकाशी में गंगोत्री हाईवे पर बड़ा हादसा, नदी में कार गिरने से 4 की मौत
10 hrs agoदिवाली पर अयोध्या में बम ब्लास्ट की धमकी, टारगेट पर मथुरा और काशी
10 hrs agoदिल्ली-NCR पर प्रदूषण की चादर, इंडिया गेट-आनंद विहार में AQI 400 के करीब
12 hrs agoनोएडा में 5 से 8 नवंबर तक ट्रैफिक डायवर्जन, निकलने से पहले देखें नया रूट
12 hrs agoअखिलेश यादव के खिलाफ मुकदमा दायर, हादसे में मुआवजा नहीं देने का आरोप
23 hrs ago'एक अब्दुल मिशिगन में जीता', अमेरिकी सीनेट चुनाव के नतीजों पर बोले ओवैसी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines