संभल में सीओ रहे फिरोजाबाद के एएसपी अनुज चौधरी एक बार फिर सुर्खियों में हैं. अब उन्होंने एक यूट्यूबर ने फोन कर केस दर्ज करवाकर जेल भिजवाने की धमकी दी. इसका एक अपुष्ट ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. बताया जा रहा है कि ऑडियो में दो लोगों के बीच बातचीत हो रही है. बातचीत यूटयूबर मशकूर रजा दादा और ASP अनुज चौधरी के बीच हो रही है.
अब मशकूर रजा को पुलिस ने एक बार फिर गिरफ्तार कर लिया है. मकशूर पर सरकारी योेजना के नाम पर फिरौती मांगने का आरोप लगा है. पुलिस मशकूर पर केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है. इसी बीच मकशूर और ASP के बीच बातचीत का ऑडियो पर चर्चा का विषय बना हुआ है.
क्या है पूरा विवाद?
बता दें कि 24 नवंबर 2024 को संभल में हिंसा हुई थी, जिसके बाद तत्कालीन सीओ अनुज चौधरी काफी सुर्खियों में रहे थे। उनके द्वारा दिए गए बयान सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए थे. इसके बाद मुरादाबाद के थाना मैनाठेर क्षेत्र के गांव पहाड़पुर के रहने वाले यूटयूबर मशकूर रजा दादा ने अनुज चौधरी को फोन किया था और इंटरव्यू देने के लिए दबाव बनाया था लेकिन अनुज चौधरी ने इससे इनकार कर दिया था.
मशकूर रजा ने सीएम का नाम लेते हुए धमकी भी दी थी. इसके बाद आरोपी पर केस दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया था. अब वह जेल से बाहर आया है और कहा है कि चौधरी ने उन्हें इतना पीटा कि उनका शरीर और करियर दोनों टूट गए. वह बार‑बार कहता है कि अगर गोली मार देते तो कहानी खत्म हो जाती.
यह भी पढ़ें: 2 करोड़ की लूट के आरोपी का UP पुलिस ने किया एनकाउंटर, बाल बाल बचे ASP अनुज चौधरी
नये ऑडियो में कथित तौर मकशूर रजा कह रहा है कि आपने मेरा कैरियर और शरीर बर्बाद कर दिया है. मेरा चैनल डिलीट करवा दिया है. अच्छा होता कि आप मुझे गोली ही मार देते. मैं यहां नहीं जाऊंगा. इन्साफ होगा.
संबंधित खबरें
यूपी के पीलीभीत SIR मामले में बड़ी कार्रवाई, 3 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
1 hr agoमिशन यूपी 2027: अमित शाह के सामने बीजेपी की चुनावी चुनौती
3 hrs ago'मुकदमे फर्जी हैं…', आजम खान से जेल में मिलकर बोले अखिलेश यादव
3 hrs agoएशियन पैरा गेम्स में स्वाति चौधरी ने जीता सिल्वर, सीएम योगी ने दी बधाई
5 hrs ago'कार की खिड़कियों में फंसाए हाथ और...', कानपुर में बेरहमी से युवक की हत्या
6 hrs agoक्या काशीपुर में था द्रोणाचार्य का आश्रम? पुराना इतिहास खंगाल रही ASI
7 hrs agoनौकरी से जुर्म की दुनिया का सफर...टाइगर केस में कैसे फंसीं राधा-बबीता?
9 hrs agoयूपी में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी की होगी जांच, अफसरों पर एक्शन के निर्देश
20 hrs agoउन्नाव में हाईवे किनारे बॉक्स में मिली युवक की लाश, हिरासत में पत्नी
1 day agoयूपी चुनाव से पहले BJP को बड़ा झटका, पूर्व MLA कुशाग्र सागर ने छोड़ी पार्टी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines