इटावा में एक प्रेमी को प्रेमिका से मिलना इस कदर महंगा पड़ गया कि उसको अपनी जान तक गवानी पड़ गई। यहां प्रेमी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है। मामला चौबिया थाना क्षेत्र के खेड़ाहेलू गांव का है। यहां लवकुश नाम के युवक को अनिल कुमार द्वारा गोली मारे जाने का आरोप है।
जानें पूरा मामला
मामले को लेकर पता चला की 18 साल का लवकुश पुत्र प्रेम शंकर निवासी कमालपुर थाना दिबियापुर जनपद औरैया का रहने वाला है। मृतक ट्रक चलाने का काम करता है और उसके जीजा चौबिया के खेड़ाहेलू गांव में रहते हैं। यहां लवकुश अपने जीजा के घर पर आया करता था। इस दौरान गांव में रहने वाले अनिल कुमार की बेटी से उसका प्रेम प्रसंग हो गया। सोमवार को भी लवकुश अपने जीजा के घर गया था। इस दौरान देर रात को मौका पाकर वह अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए उसके घर गया। तभी अनिल कुमार ने लवकुश को देख लिया। इसके बाद उसने गुस्से में आकर लवकुश पर गोली चला दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
घर बुलाकर हत्या की- मृतक की बहन
मामले में मृतक की बहन अर्चना देवी का बयान भी सामने आया है। अर्चना ने बताया कि मेरा भाई ट्रक चलाने का काम करता था। मेरा भाई कानपुर में ट्रक चला रहा था तभी उसके पास गांव में रहने वाले अनिल कुमार का फोन गया और उन्होंने अपने घर पर बुलाया। जिसके बाद रात 8:30 बजे लवकुश घर पर आया। तभी मेरे भाई को फोन करके बुलाया गया और वहां घर पर ले जाकर उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई।
ये भी पढ़ेंः एक लाख का इनामी बदमाश जीतू उर्फ जितेंद्र कौन? जिसका यूपी में हुआ एनकाउंटर
हत्या का आरोपी अरेस्ट
घटना के बाद आसपास के लोगों मौके पर पहुंचे। इसके बाद मृतक के जीजा राजेश पाल ने पुलिस में इसकी रिपोर्ट दी। सूचना पर चौबिया पुलिस मौके पर पहुंची जहां अनिल कुमार को हिरासत में ले लिया। मामले में पुलिस ने बताया कि मृतक के जीजा की शिकायत पर अनिल कुमार के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। मामले में उसे अरेस्ट कर लिया गया है। वहीं युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। उधर हत्या के बाद से ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
ये भी पढ़ेंः जेल से रिहा होते ही क्या बोले सपा नेता हरीश मिश्रा? गैर इरादतन हत्या के मामले में गए थे जेल
संबंधित खबरें
'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
9 hrs agoअग्निवीरों को UP में बिना एग्जाम मिलेगी सरकारी नौकरी; CM योगी ने किया ऐलान
12 hrs agoRRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
18 hrs agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
18 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
20 hrs agoUP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
23 hrs agoUP के कुशीनगर में भीषण सड़क हादसा, कार-ट्रक की टक्कर में 6 लोगों की मौत
23 hrs agoपीलीभीत में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर एक्शन; 2 अधिकारी सस्पेंड, FIR भी होगी
23 hrs agoवोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
1 day agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines