Vedic Education: केंद्र सरकार ने शिक्षा के क्षेत्र में एक अहम कदम उठाया है। सरकार ने युवाओं को वैदिक शिक्षा (Vedic Education) देने के लिए महर्षि सांदीपनि राष्ट्रीय वेद संस्कृत शिक्षा बोर्ड का गठन किया है। अब देश के युवा वैदिक का शिक्षा का ज्ञान ले सकेंगे। इसके लिए सरकार चार धामों समेत पांच स्थानों पर उपकेंद्र बनाएगी।
अगस्त 2022 में हुई थी स्थापना
सूत्रों के अनुसार, भारत में पहले वैदिक शिक्षा की कोई औपचारिक व्यवस्था नहीं थी। हालांकि 8 अगस्त 2022 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने महर्षि सांदीपनि राष्ट्रीय वेद संस्कृत शिक्षा बोर्ड (MSRVSSB) की स्थापना की है।
यहां बनेंगे कैंपस
अब इस मामले में ताजा अपडेट के अनुसार, 6 राज्यों में सब सेंटर्स खोले जायेंगे। बताया गया है कि ये सेंटर चार धाम यानी द्वारका (गुजरात), रामेश्वरम (तमिलनाडु), जगन्नाथ पुरी (ओडिशा), बद्रीनाथ (उत्तराखंड) और गुवाहाटी में मां कामाख्या देवी में स्थापित होंगे।
उज्जैन में होगा मुख्य कैंपस
बता दें कि वेद विद्या को प्रोत्साहन देने के लिए उज्जैन में महर्षि सांदीपनि राष्ट्रीय वेद विद्या प्रतिष्ठान में इसका मूल सेंटर होगा। सरल शब्दों में कहें तो इस बोर्ड का मूल कैंपस उज्जैन में होगा। बताया गया है कि पूर्व में बोर्ड के गठन के दौरान सरकार ने सभी मंत्रालयों की इस बोर्ड को मान्यता देने के लिए लिखा गया था।
देश की खबरों के लिए यहां क्लिक करेंः-
संबंधित खबरें
यूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
42 mins agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
1 hr agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
4 hrs agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
4 hrs agoलखनऊ में डबल मर्डर, मां-बेटी की गला घोंटकर हत्या, शव मिलने से मचा हड़कंप
6 hrs agoदिल्ली-ग्रेटर नोएडा के रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, जान लें अल्टरनेट रूट्स
9 hrs agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
19 hrs agoसीएम धामी की पैरवी से प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
1 day agoइस दिन तक आ सकता है UP Board 10वीं-12वीं का टाइम टेबल, कर लो तैयारी टाइट
1 day agoशराब पर पत्नी से झगड़े के बाद नाले में कूदा युवक; रात भर चला सर्च ऑपरेशन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines