Gorakhpur: गोरखपुर में बुधवार की शाम एक लापता युवक का शव खंडहर में मिला है। युवक मंगलवार की दोपहर अपने घर से निकला था, तभी से वह लापता था। बुधवार की शाम पुलिस ने उसकी लाश कैंट इलाके के सिंघड़िया आदर्श नगर कॉलोनी स्थित एक खाली पड़े मकान से बरामद की है। लाश के बगल में एक इंजेक्शन लगी हुई सिरिंज भी मिली है। जोकि नशे का इंजेक्शन बताई जा रही है।
वहीं, आज यानी कि बुधवार को युवक के चाचा के बेटे का तिलक है। परिवार में समारोह की तैयारी चल रही थी। इस बीच परिवार में एक बेटे की मौत की सूचना के बाद पूरे परिवार में कोहराम मच गया।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज
SP सिटी ने बताया, युवक का पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह पता चल सकेगी। मौके से एक इंजेक्शन और सिरिंज मिली है। जबकि, परिवार के लोग हत्या की आशंका जता रहे हैं। पुलिस हर एक पहलु पर जांच कर रही है। जल्द ही सबकुछ स्पष्ट हो जाएगा।
चचेरे भाई की तिलक में आया था अवनीश
कैंट इलाके के आदर्श नगर सिंघड़िया का रहने वाली रीता देवी के पति स्व. मंजीत निषाद की कई साल पहले ही मौत हो चुकी है। उनका दूसरे नंबर का बेटा अवनीश निषाद उर्फ बादल (27) पुत्र शहर से बाहर रहकर पेंट-पॉलिश का काम करता था। 11 फरवरी को ही अपने चाचा के बेटे गोविंद निषाद की शादी में शामिल होने घर आया था।
इस बीच मंगलवार की दोपहर करीब 3 बजे अवनीश घर से निकला और वापस नहीं लौटा। जबकि, घर में आज ही गोविंद का दिन में तिलक समारोह था।
मां रीता देवी ने बताया, 16 फरवरी को गांव में ही उनके बेटे का कुछ लोगों से विवाद भी हुआ था। जिसकी शिकायत भी कैंट थाने के इंजीनियरिंग कॉलेज पुलिस चौकी पर की गई थी।
तिलक होने के बाद खंडहर मकान में मिली लाश
अवनीश जब घर नहीं लौटा तो परिवार के लोग घबरा गए और उसे ढूंढने लगे। इस बीच मोहल्ले में ही एक खंडहर मकान में उसकी लाश मिली। घर वाले पहुंचकर देखे तो लाश अवनीश की थी। इसके बाद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
फिलहाल पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी हुई है। अवनीश के परिवार में उसकी मां रीता देवी के अलावा बड़ा भाई सूरज निषाद और छोटा भाई अरविंद हैं। जबकि, उसकी एक बहन भी है।
यह भी पढ़ें: Video: गोरखपुर में युवक की बेरहमी से पिटाई, 6 बदमाशों ने दौड़ाकर पीटा, वीडियो वायरल
संबंधित खबरें
यूपी में पति पर पत्नी को पीटकर घर से निकालने का आरोप, 10 लाख कैश की डिमांड
58 mins agoराम मंदिर दान चोरी का किसने किया था पर्दाफाश? चंपत राय को लेकर बड़ा खुलासा
4 hrs agoUP चुनाव: कांग्रेस ने मांगी 200 सीटें तो अखिलेश बोले- 'बात जीत की है'
16 hrs agoआदि रंगोत्सव में धामी ने बजाया ढोल, एकलव्य स्कूल को ₹10 करोड़
18 hrs agoसीएम धामी ने की चार महत्वपूर्ण घोषणाएं, बनबसा-टनकपुर में होगा विकास
18 hrs agoचम्पावत में धामी की कैबिनेट बैठक, अब जिलों में भी होगी मंत्रिमंडल की बैठक
18 hrs agoसीएम धामी पारंपरिक रंग में रंगे, कलाकारों के साथ थिरके और स्वयं बजाया ढोल
19 hrs ago'संत रविदास नगर कहलाएगा भदोही', कारपेट एक्सपो में CM योगी का ऐलान
20 hrs agoराज्यसभा चुनाव: उत्तराखंड से दिनेश आर्य, बंगाल से कोयल मल्लिक BJP प्रत्याशी
22 hrs agoयोगी सरकार दिवाली पर देगी DA-बोनस का तोहफा, 18 लाख लोगों को होगा फायदा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines