उत्तर प्रदेश में कानपुर शहर के हनुमंत विहार इलाके में एक युवक का बेरहमी से मर्डर किया गया है. आरोपियों ने दशहरा देखकर लौट रहे युवक को किडनैप किया और उसे मौत के घाट उतार दिया. वहीं हत्या करते हुए युवकों ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं और हत्या के वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. आरोपियों ने युवक को पहले टक्कर मारी, फिर उसे कार की छत पर लिटाकर उसके दोनों हाथ कार की खिड़कियों में फंसाकर लॉक कर दिए. फिर उसे डेढ़ किलोमीटर तक घसीटा और जब वह अधमरी हालत में पहुंच गया तो कुचलकर उसकी हत्या कर दी. पुलिस ने शव को बरामद करके पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया. परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए हंगामा किया तो पुलिस ने FIR में हत्या की धारा जोड़ने का आश्वासन देकर प्रदर्शनकारियों को शांत कराया.
आरोपियों के साथ हुआ था मृतक का झगड़ा
पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान हनुमंत विहार के अर्रा रोड निवासी 37 वर्षीय बीरू सिंह भदौरिया के रूप में हुई है, जो सब्जी के मसाले बनाने वाली कंपनी मे सेल्समैन था. उसकी 2 बेटियां और एक बेटा है. पिता का नाम राम शंकर सिंह है, जिन्होंने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके बेरे बीरू सिंह का खाड़ेपुर नई बस्ती निवासी राजवीर और मेवालाल के साथ झगड़ा हुआ था. रंजिश के चलते दोनों आरोपियों ने अपने साथियों के साथ मिलकर मंगलवार रात को दशहरा मेला देखकर लौटते रहे बीरू की हतया कर दी. मेवालाल ने पीछे से बीरू को कार से टक्कर मारी. फिर सभी ने उसके साथ मारपीट की. अधमरी हालत में उसे कार की छत पर लिटाकर दोनों हाथ खिड़कियों के शीशों में फंसाए. गलियों में घुमाते हुए राजेंद्र नगर तक लाए और अश्वनी ट्रेडिंग कंपनी के पास फेंककर कुचलकर हत्या कर दी. देवेंद्र सिंह चौहान नामक शख्स ने परिजनों को बताया.
चोटों के निशान और कुचली हुई थी अंगुलियां
राम शंकर सिंह ने बताया कि बीरू के बारे में पता चलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और उसे अस्पताल ले गए. डॉक्टरों ने बीरू को प्राइवेट अस्पताल में रेफर कर दिया, क्योंकि बीरू के शरीर पर कई जगह गहरी चोटों के निशान थे. उसके हाथों की अंगुलियां भी कुचली हुई थीं. लेकिन बीरू को बचाया नहीं जा सका. पुलिस को मामले की शिकायत देकर घटनाक्रम के बारे में बताया तो पुलिस को गलियों में दौड़ती कार के फुटेज मिले. लेकिन वीडियो मिलने के बावजूद पुलिस ने हत्या का केस दर्ज नहीं हुआ. थानाध्यक्ष का कहना है कि फुटेज में जो कार दिख रही है, उसकी छत पर कोई युवक नहीं लटका था. जबकि वीडियों में दिख रही कार मेवालाल की है और कार का नंबर भी ट्रेस हो गया है. आरोपियों के मोबाइल की लोकेशन फतेहपुर के जहानाबाद में मिली है. वहीं पुलिस का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद केस में हत्या की धारा जोड़ेंगे.
संबंधित खबरें
एशियन पैरा गेम्स में स्वाति चौधरी ने जीता सिल्वर, सीएम योगी ने दी बधाई
58 mins agoक्या काशीपुर में था द्रोणाचार्य का आश्रम? पुराना इतिहास खंगाल रही ASI
2 hrs agoनौकरी से जुर्म की दुनिया का सफर...टाइगर केस में कैसे फंसीं राधा-बबीता?
4 hrs agoयूपी में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी की होगी जांच, अफसरों पर एक्शन के निर्देश
15 hrs agoउन्नाव में हाईवे किनारे बॉक्स में मिली युवक की लाश, हिरासत में पत्नी
21 hrs agoयूपी चुनाव से पहले BJP को बड़ा झटका, पूर्व MLA कुशाग्र सागर ने छोड़ी पार्टी
21 hrs agoबैटरी फटने से पहले फोन में दिखते हैं ये 5 संकेत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज
1 day agoयूपी चुनाव 2027 के लिए BJP का बड़ा प्लान, अमित शाह को कमान, जुटेंगे दिग्गज
1 day agoदिवाली से पहले गौर चौक अंडरपास खोलने की तैयारी, मिलेगी जाम से राहत
1 day agoशिवा मर्डर केस की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे गिरफ्तार, 11 दिनों से थी फरार
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines