योगी सरकार की सौगात! अब होली पर घर जाने की 'नो टेंशन', 10 दिनों तक नॉन स्टॉप चलेंगी बसें
Edited By Naresh Chaudhary

Edited By Naresh Chaudhary

Noida: दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के नोएडा (Noida) में रहने वाले लोगों के लिए एक बड़ी राहत देने वाली खबर सामने आई है। यूपी रोडवेज (UPSRTC) के नोएडा कार्यालय की ओर से बताया गया है कि होली (Holi 2023) के मौके पर यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 3 से 12 मार्च कर 144 बसें 24 घंटे चलेंगी।
इसके लिए विभाग ने सभी ड्राइवरों और कंडक्टरों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं। इतनी ही नहीं विभाग की ओर से कहा गया है कि उन्हें अतिरिक्त काम के लिए प्रोत्साहन दिया जाएगा।
यूपीएसआरटीसी नोएडा के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक एनपी सिंह ने बताया कि ड्राइवर और कंडक्टर समेत 800 कर्मचारी नोएडा से 144 बसें चलाएंगे। उन्होंने कहा कि हमने यात्रियों को बेहतर सुविधा देने के लिए नोएडा से सभी गंतव्यों के लिए बसों के फेरों को दोगुना करने की योजना बनाई है। हम लखनऊ से निर्देशों की प्रतीक्षा कर रहे हैं। यह योजना 3 से 12 मार्च तक लागू रहने की संभावना है।
जानकारी के मुताबिक नोएडा डिपो से आमतौर पर 32,000 यात्रियों का प्रतिदिन रिकॉर्ड है। होली के सप्ताह में 40,000 यात्रियों की उम्मीद है। इसके साथ ही बस खराब होने या किसी तकनीकि खराबी की स्थिति में डिपो ने दो हेल्पलाइन नंबर- 0120-2507864 व 9625559288 और एक तकनीकी सहायता नंबर 9560440323 भी जारी किया है।
बता दें कि नोएडा डिपो से मेरठ, आगरा, बुलंदशहर, मथुरा, अलीगढ़, लखनऊ, हाथरस, हापुड़, बरेली, बदायूं, शामली, दादरी, जेवर आदि के लिए बसों का संचालन किया जाता है। इसके अलावा यहां से दिल्ली के सराय काले खां, कश्मीरी गेट और आनंद विहार डिपो के लिए भी बसें फेरे लगाती हैं।
इसके अलावा ग्रेटर नोएडा डिपो से भी 139 बसों का संचालन किया जाता है, जो यात्रियों को आसपास के जिलों में ले जाती हैं। वहीं गाजियाबाद से करीब 750 बसें चलती हैं, जो कौशांबी, लोनी और साहिबाबाद से रवाना होती हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: