---विज्ञापन---

मंत्री ओपी राजभर ने विपक्ष के नेता पर साधा निशाना, बोले- देश को कठघरे में खड़ा करना ठीक नहीं है

Noida News: सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और योगी सरकार में मंत्री ओपी राजभर शनिवार को नोएडा पहुंचे। यहां उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा है।

---विज्ञापन---

Noida News: सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और योगी सरकार में मंत्री ओपी राजभर शनिवार को नोएडा पहुंचे। यहां उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि विपक्ष के नेता राहुल गांधी पुंछ के दौरे पर हैं। पीड़ित परिवारों से मिलना बुरी बात नहीं है, लेकिन देश को कठघरे में खड़ा करना ठीक नहीं है।

विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं बचा

मंत्री ओपी राजभर ने आगे कहा कि जब वह विदेश जाते हैं, तो भारत को कठघरे में खड़ा करते हैं। वह उसी देश की निंदा करने विदेश जाते हैं, जहां वह रहते हैं। यह अच्छी बात नहीं है। इस तरह की बयानबाजी से राहुल गांधी विदेशों में देश को बदनाम करते हैं। उन्होंने कहा कि विपक्ष सैन्य कार्रवाई के सबूत मांगता था। लेकिन पाकिस्तान ने खुद ही सबूत दे दिया। अब विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं बचा है। इसलिए वे मनमाने विवादित बयान दे रहे हैं।

---विज्ञापन---

पाकिस्तान में घुसकर आतंकवादियों को मारा

ओपी राजभर शनिवार को जिला पंचायत कार्यालय के उद्घाटन समारोह में पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना की। उन्होंने कहा कि मोदी ने पहली बार सेना को पूरी छूट दी है। इसका नतीजा है कि भारतीय सेना पाकिस्तान में 100 किलोमीटर तक घुसकर आतंकवादियों को मार सकी। कार्यक्रम में 1857 के स्वतंत्रता संग्राम में शहीद हुए जवानों की याद में शिलापट का अनावरण किया गया। इस मौके पर नोएडा सांसद महेश शर्मा समेत भाजपा के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

First published on: May 24, 2025 04:22 PM

End of Article

About the Author

Md Junaid Akhtar

युवा पत्रकार मोहम्मद जुनेद अख्तर करीब 12 साल से मीडिया में काम कर रहे हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2013 में ‘अमर उजाला’ गाजियाबाद से की थी। यहां इन्होंने अखबार में करीब एक साल तक रेलवे, कलेक्ट्रेट और आरडब्ल्यूए जैसी बीट पर काम किया। इसके बाद इन्होंने 2014 में ‘नवोदय टाइम्स‘ के लिए रेलवे, स्पोर्ट्स और एजुकेशन की बीट कवर कीं। करीब एक साल बाद 2015 में इनका ट्रांसफर गाजियाबाद से दिल्ली हो गया। दिल्ली में इन्होंने अल्पसंख्यकों के मुद्दों के साथ जंतर-मंतर पर कई बड़े धरने-प्रदर्शन कवर किए। वर्ष 2016 में इनका ट्रांसफर दिल्ली से नोएडा हो गया। नोएडा में इन्होंने क्राइम बीट पर लगातार करीब तीन साल काम तक किया। इसके बाद 2020 में लॉकडाउन के दौरान इन्हें क्राइम के अलावा गौतमबुद्ध नगर के तीनों प्राधिकरण और दूसरी बीट भी कवर करने का मौका मिला। जुनेद अख्तर ने साल 2024 (जनवरी) में ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। इस दौरान इन्होंने ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की नोएडा डिजिटल साइट ट्राइसिटी टुडे में भी काम किया। इस बीच 27 फरवरी 2025 को जुनेद अख्तर ने न्यूज 24 डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। यहां जुनेद अख्तर बतौर सब एडिटर काम कर रहे हैं। जुनेद यहां राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरों को लिखते हैं। इसके अलावा नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद की खबरों पर भी नजर रखते हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola