Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण (GNIDA) क्षेत्र में अधिग्रहण के बिना 8000 वर्ग मीटर भूमि का आवंटन किए जाने के गंभीर मामले में राज्य सरकार ने सख्त रुख अपनाते हुए तीन वरिष्ठ अधिकारियों को निलंबित कर दिया है। तीनों अफसरों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई के आदेश भी दिए गए हैं। यह कार्रवाई औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता ‘नन्दी’ द्वारा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत की गई है।
पतवारी गांव का मामला
प्राधिकरण ने वर्ष 2023 में सेक्टर-2, ग्राम पतवारी की भूमि पर आवासीय प्लॉट की योजना शुरू की थी। इस योजना के तहत मनिन्दर सिंह नागर समेत पांच आवंटियों को सबसे अधिक बोली लगाने पर 9600 वर्ग मीटर भूमि आवंटित की गई थी। जांच में सामने आया कि उक्त भूमि में से मात्र 1600 वर्ग मीटर का ही विधिवत अधिग्रहण किया गया था, जबकि शेष 8000 वर्ग मीटर भूमि अनअधिग्रहीत थी। इसके बावजूद संबंधित अधिकारियों द्वारा त्रुटिपूर्ण लीज प्लान तैयार कर पूरा क्षेत्रफल नियोजित कर दिया गया और आवंटन पत्र जारी कर दिए गए। जब आवंटियों को भूमि पर कब्जा नहीं मिल सका, तब उन्होंने हाई कोर्ट से अपनी गुहार लगाई।
ये भी पढ़ें- ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण का बड़ा एक्शन, गंदगी मिलने पर 4 इकाइयों को नोटिस किया जारी
उच्च न्यायालय की सख्ती
23 जनवरी 2025 को उच्च न्यायालय ने मामले की गंभीरता को देखते हुए प्राधिकरण के दोषी अधिकारियों और कर्मचारियों की जिम्मेदारी तय करने और उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने का आदेश दिया है। जांच के बाद कुल 11 अधिकारियों/कर्मचारियों को दोषी पाया गया, जिनमें से तीन को गंभीर दोषी मानते हुए तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
निलंबित हुए अधिकारी कौन?
1.सुरेश कुमार तत्कालीन वरिष्ठ ड्राफ्टमैन, वर्तमान में सहायक प्रबंधक (वास्तुविद-नियोजन)
2 . कमलेशमणि चौधरी (प्रबंधक, ग्रेटर नोएडा)
3. आरके देव (महाप्रबंधक, ग्रेटर नोएडा)
क्या बोले मंत्री?
औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता ‘नन्दी’ ने कहा कि ‘यह कार्रवाई मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में चल रही शून्य सहिष्णुता नीति के तहत की गई है। किसी भी अधिकारी या कर्मचारी की मनमानी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बाकी कर्मचारियों की भूमिका की भी जांच जारी है। दोष सिद्ध होने पर उन पर भी कठोरतम कार्रवाई की जाएगी।’
ये भी पढ़ें-कुख्यात डकैत पान सिंह तोमर की नातिन ने जेई को पीटा, वीडियो वायरल
संबंधित खबरें
उत्तर प्रदेश में लीज रजिस्ट्री हुई सस्ती, सरकार ने तय की फीस
48 mins agoनोएडा का होगा विस्तार, 20 हजार हेक्टेयर में बनेगा ‘न्यू नोएडा’
2 hrs agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
14 hrs agoCM धामी ने माउंट मुकुट की सफल चढ़ाई के बाद ICG की टीम का किया स्वागत
18 hrs agoहरिद्वार कुंभ 2027 का लोगो, वेबसाइट और गीत लॉन्च
18 hrs agoUP के 1.21 करोड़ पेंशनरों के लिए बड़ा फैसला, जानें क्या है सरकार की योजना?
23 hrs agoमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
1 day agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
1 day agoलखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
1 day agoअयोध्या राम मंदिर में रंगमहल बैरियर से VIP एंट्री होगी बंद, नई जगह होगी तय
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines