कुख्यात डकैत पान सिंह तोमर की नातिन ने जेई को पीटा, वीडियो वायरल

Uttar Pradesh News: झांसी के बबीना क्षेत्र में पान सिंह तोमर की नातिन सपना तोमर परिवार के साथ रहती है। बुधवार को सपना के घर पर विद्युत विभाग की टीम स्मार्ट मीटर लगाने पहुंची। इस दौरान सपना ने इसका विरोध शुरू कर दिया है।

Uttar Pradesh News, Jhansi crime, dacoit Pan Singh Tomar, उत्तर प्रदेश खबर, झांसी क्राइम, Latest News, ताजा खबर

सपना तोमर जेई को पीटते हुए

विज्ञापन

Uttar Pradesh News: कुख्यात डकैत पान सिंह तोमर की नातिन सपना तोमर ने बिजली विभाग के जेई को पीट दिया। बताया जा रहा है कि बिजली विभाग की टीम स्मार्ट मीटर लगाने के लिए सपना के घर पहुंची थी। आरोप है कि सपना इसका विरोध कर रही थी और उसने बातचीत के दौरान जेई को पीटना शुरू कर दिया। इस मामले में पीड़ित जेई ने स्थानीय पुलिस से शिकायत की है।

अचानक जेई पर बोला हमला

झांसी के बबीना विद्युत उपकेंद्र से बुधवार दोपहर जेई विभव कुमार रावत अपनी टीम के साथ बबीना स्थित पंजाबी कॉलोनी में डिजिटल मीटर की जगह स्मार्ट मीटर लगाने पहुंचे थे। जेई के ऐसा करने पर सपना तोमर ने इसका विरोध शुरू कर दिया। टीम के काफी समझाने पर भी सपना नहीं मानी और अचानक से जेई पर हमला बोला दिया। सपना ने एक के बाद एक जेई को कई थप्पड़ जड़ दिए। सपना के परिजनों ने बीच-बचाव कर उसे अलग।

विज्ञापन

बिजली कर्मी ने बनाया वीडियो

मारपीट के दौरान पास खड़े बिजली कर्मी ने इस पूरे प्रकरण का मोबाइल से वीडियो बना लिया। इसके बाद विद्युत विभाग की पूरी टीम बबीना थाने पहुंची और सपना के खिलाफ लिखित में शिकायत दी। इस संबंध में पुलिस का कहना है कि जांच करने पर पता चला है कि सपना पान सिंह तोमर के परिवार से है। शिकायत के आधार पर सपना के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

पान सिंह तोमर का परिवार झांसी में हुआ शिफ्ट

बताया जाता है कि मुरैना गांव के भिडोसा तहसील के अंबाह थाना निवासी पान सिंह तोमर चंबल का कुख्यात डकैत था। पुलिस ने उसका एनकाउंटर कर दिया। इसके बाद उसका परिवार गांव से निकलकर झांसी में शिफ्ट हो गया। उसका बड़ा लड़का शिवराम सिंह तोमर सेना में भर्ती हो गए। इसके बाद उनका परिवार बबीना में आकर रहने लगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ