Mukhyamantri Kanyadan: उत्तर प्रदेश की बेटियों को योगी सरकार का खास तोहफा मिला है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लड़कियों के सामूहिक विवाह की योजना में बड़ा बदलाव किया है। दरअसल कन्याओं को मिलने वाले पैसे डबल कर दिए हैं। सीएम के अनुसार, सामूहिक विवाह योजना उन वर्गों के लिए बहुत काम आई जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं। अब इस योजना का लाभ ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचे इसलिए पात्रता की शर्तों में कुछ संशोधन किए गए हैं। आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं…
कन्यादान के लिए मिलेगी कितनी धनराशि?
यूपी की उन लड़कियों को जिनके परिवार आर्थिक रूप से कमजोर हैं, यूपी सरकार की ओर से आर्थिक मदद मिलेगी। यूपी सरकार की सामूहिक विवाह योजना के तहत आवेदन करने वाली कन्याओं को सरकार की ओर से 1 लाख रुपये की आर्थिक मदद दी जाएगी। इन पैसों में से 60,000 रुपये लड़की के खाते में डाले जाएंगे। इसके कपड़ों और गहनों के लिए 25 हजार रुपये दिए जाएंगे और 15 हजार रुपये शादी का खर्चा होगा। यूपी सरकार की कन्यादान योजना में हुए संशोधन से लोग खुश हैं।
यह भी पढ़ें: पहलगाम हमले का तगड़ा साइड इफेक्ट आया सामने, सर्वे से रद्द बुकिंग पर बड़ा खुलासा
किन लोगों को मिलेगा योजना का लाभ
अब ये जान लेते हैं कि इस योजना का लाभ किन लोगों को मिलेगा। पहले इस योजना का लाभ उठाने के लिए आय सीमा सालाना 2 लाख रुपये थी जो अब बढ़ाकर 3 लाख रुपये कर दी गई है। इसका मतलब है कि जिन लोगों की महीने की आमदनी 25,000 रुपये है उन्हें इस योजना का लाभ मिलेगा। ऐसे में अब ज्यादा से ज्यादा लोग इस योजना का लाभ उठा सकते हैं।
पहले कितनी मिलती थी आर्थिक सहायता
बेशक अब यूपी सरकार ने सामूहिक विवाह योजना में बड़ा बदलाव कर दिया है और आर्थिक सहायता बढ़ा दी है। इससे पहले कन्यादान के लिए 51 हजार रुपये आर्थिक सहायता दी जाती थी। जिसमें से 35 हजार रुपये लड़की के खाते में डाले जाते थे और बाकी पैसे शादी के खर्च और कपड़ों गहनो के लिए होते थे।
यह भी पढ़ें: पहलगाम हमले पर ओवैसी की मुसलमानों से बड़ी अपील, जुमा की नमाज पर पहनें काली पट्टी
संबंधित खबरें
SIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
20 hrs agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
1 day agoयूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
1 day agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
1 day agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
2 days agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
2 days agoलखनऊ में डबल मर्डर, मां-बेटी की गला घोंटकर हत्या, शव मिलने से मचा हड़कंप
2 days agoदिल्ली-ग्रेटर नोएडा के रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, जान लें अल्टरनेट रूट्स
2 days agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
2 days agoसीएम धामी की पैरवी से प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines