सिर्फ 5000 रुपये में अपने रिश्तेदार को ट्रांसफर करें प्रॉपर्टी, जानें योगी सरकार की नई पॉलिसी
Edited By Naresh Chaudhary

Edited By Naresh Chaudhary

New Property Transfer Rules: उत्तर प्रदेश में रहने वाले लोगों के लिए योगी सरकार ने एक बड़ी सौगात दी है। मंगलवार को हुई प्रदेश सरकार की कैबिनेट ने महत्वपूर्व फैसला लेते हुए तय किया है कि अब ब्लड रिलेशन में प्रॉपर्टी को बड़े ही आसान तरीके से ट्रांसफर किया जा सकेगा। सरकार ने इसके लिए मात्र 5000 रुपये के स्टांप शुल्क की अधिसूचना जारी की है।
जानकारी के मुताबिक, प्रॉपर्टी को लेकर ये अधिसूचना 18 जून 2022 से प्रदेशभर में लागू मानी जाएगी। एक मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि योगी सरकार ने साल 2022 में इस योजना को छह माह के लिए लागू किया था, जो दिसंबर 2022 में समाप्त हो गई थी। अब सीएम योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई बैठक में इसे पूरी तरह से लागू कर दिया गया है।
बता दें कि मंगलवार को लखनऊ में प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में कैबिनेट की अहम बैठक हुई। इस बैठक में स्टांप और पंजीकरण को लेकर अहम प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है। इस प्रस्ताव के मंजूर होने के बाद प्रदेश के लाखों लोगों को इसका फायदा मिलेगा। इस प्रस्ताव में खास बात है कि ये ब्लड रिलेशन में प्रॉपर्टी ट्रांसफर को आसान और सस्ता बना देगा।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: