Noida Metro Expanded : लोकसभा चुनाव 2024 से पहले यूपी की योगी सरकार ने बड़ा तोहफा दिया है। सरकार ने नोएडा मेट्रो के विस्तार को मंजूरी दे दी है। इस प्रस्ताव से गौतमबुद्ध नगर के लाखों लाखों को सीधे लाभ मिलेगा। सरकार की ओर से जल्द ही टेंडर भी निकाला जाएगा। नोएडा मेट्रो के विस्तार को लेकर डिटेल सामने आई है।
नोएडा के सेक्टर-51 से ग्रेटर नोएडा के जैतपुर डिपो तक अभी मेट्रो चल रही है। अब जैतपुर डिपो से आगे बोड़ाकी तक मेट्रो चलाने का प्लान तैयार किया गया है। पहले चरण में सिर्फ चार कोच की मेट्रो चलाई जाएगी। इसके बाद यात्रियों की भीड़ देखते हुए कोचों की संख्या बढ़ाई जाएगी। इस प्रोजेक्ट में 416 करोड़ रुपये खर्च होने के अनुमान हैं।
यह भी पढे़ं : Lok Sabha Election 2024: पश्चिम बंगाल में BJP की क्या रहेगी स्थिति, ओपिनयन पोल में बड़ा खुलासा
तेजी से डेवलप हो रहा बोड़ाकी
बोड़ाकी इलाका तेजी से डेवलप हो रहा है। यहां पहले ही रेलवे स्टेशन हैं, जहां कई ट्रेनें रुकती हैं। साथ ही रेलवे विभाग पहले से बोड़ाकी से दिल्ली-हावड़ा रेलवे लाइन निकाला रहा है। अगर बोड़ाकी तक मेट्रो शुरू हो जाएगी तो अलीगढ़, खुर्जा, दनकौर और अजायबपुर से आने लोग आसानी से दिल्ली-एनसीआर पहुंच सकेंगे।
दूसरे राज्यों के लिए मिलेंगी ट्रेनें
नोएडा मेट्रो विस्तार से ग्रेटर नोएडा के बोड़ाकी के आसपास के गांव तेजी से विकसित होंगे। मेट्रो के साथ-साथ रेलवे, अंतर्राज्यीय बस अड्डा और स्थानीय ट्रांसपोर्ट की सुविधाएं डेवलप होंगी। आपको पूर्वी यूपी, बिहार और पश्चिम बंगाल जाने के लिए दिल्ली, नई दिल्ली या आनंद विहार रेलवे स्टेशन जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी, बल्कि आपको बोड़ाकी से ही ट्रेनें मिल जाएंगी।
यह भी पढे़ं : UP Cabinet Expansion: लोकसभा चुनाव से पहले BJP का बड़ा दांव, पश्चिमी यूपी से लेकर पूर्वांचल तक साधे जातीय समीकरण
अथॉरिटी ने किसानों से खरीदी जमीन
बोड़ाकी इलाकों को विकसित करने के लिए ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी ने कई गांवों की जमीन खरीदी है। जिन किसानों ने जमीन नहीं बेची है, उनकी जमीन अधिग्रहण की जा रही है। यहां मल्टी मॉडल ट्रांसपोर्ट हब बन रहा है, जहां यात्रियों के ठहरने के साथ कई सुविधाएं रहेंगी।
संबंधित खबरें
'एक अब्दुल मिशिगन में जीता', अमेरिकी सीनेट चुनाव के नतीजों पर बोले ओवैसी
54 mins agoLIVE: मॉडर्न फार्मिंग बढ़ेगी तो पहाड़ों से रुकेगा लोगों का पलायन- बालकृष्ण
6 hrs agoदुष्कर्म का आरोपी जज पॉक्सो केस की कैसे कर सकता सुनवाई? SC ने लिया संज्ञान
6 hrs ago'नहीं लड़ूंगा चुनाव, बनूंगा मुख्यमंत्री', यूपी चुनाव को लेकर अखिलेश का ऐलान
10 hrs agoकिसानों और महिलाओं के लिए बड़े पैकेज का ऐलान, CM योगी ने दी दिवाली सौगात
10 hrs agoहिमालय में सजेगा जड़ी-बूटियों का बड़ा मेला, 4 से 6 नवंबर तक 'हर्बल कुंभ'
19 hrs agoढाई लाख के गहने... ट्रेन के फर्स्ट AC डिब्बे में हुई चोरी तो महिला ने रोते
23 hrs agoउत्तरकाशी में 4,000 मीटर से ऊंचे ट्रेकिंग रूट बंद, गौमुख-तपोवन जाने पर रोक
1 day agoयूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
1 day agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines